- कोहली- अनुष्का शर्मा ने मिलकर देश लॉकडाउन का किया समर्थन
- अपने फैन्स से इसे सख्ती से पालन करने के लिए कहा
- देश में 21 दिनों तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज (मंगलवार) रात 12 बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (coronavirus) का साइकिल तोड़ने के लिए यह 21 दिन जरूरी हैं। अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो फिर कई परिवार तबाह हो जाएंगे। पीेएम नरेंद्र मोदी के इस ऐलान के बाद क्रिकेटरों का भी रिएक्शन आना शुरू हो गया है. कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट कर पीएम के द्वारा किए गए देश लॉकडाउन का स्वागत किया है और फैन्स को घर में ही रहने की सलाह दी है. इसके अलावा कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक वीडियो भी पोस्ट कर सभी से घरों में रहने के लिए कहा है और साथ ही कहा कि एकजुट होकर ही हम इस मुश्किल समय से बाहर आ सकते हैं. दोनों ने सभी से अनुरोध किया है कि एकता दिखाकर हम अपना जीवन और देश को बचा सकते हैं. दोनों ने सभी से 21 दिनों तक घर रहने की सलाह देते हुए इस अभियान को सफल बनाए. कोहली के अलावा कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट किया है.
These are testing times and we need to wake up to the seriousness of this situation. Please let us all follow what's been told to us and stand united please. It's a plea to everyone pic.twitter.com/75dDlzT6tX
— Virat Kohli (@imVkohli) March 25, 2020
No mincing words. Absolute need of the hour. Leadership at its very best. The country will come out stronger than ever before all-round @PMOIndia @narendramodi #Covid19India #LockdownNow #StayAtHomeSaveLives https://t.co/pBBAJzn9EO
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 24, 2020
वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भी ट्वीट कर भारत लॉकडाउन का समर्थन किया है. पीटरसन ने एक बार फिर हिन्दी में ट्वीट किया है. पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे ऐसे में इस आदेश का पालन सभी करें. कृ्पा करके अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें.
— Kevin Pietersen (@KP24) March 24, 2020
Simple things are often the hardest to do, because they require consistent discipline & determination.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 24, 2020
Hon‘ble PM @narendramodi ji has asked us to #StayHomeStaySafe for 21 days. This simple task can save millions of lives.
Let's all unite in this war against #COVID19.
बता दें कि कोरोनावायरस ((coronavirus) से मरीजों की संख्या भारत में बढ़कर 562 तक पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था कि अभी का समय काफी अहम है. हमें मिलकर इस समय से बाहर आना होगा, पीएम ने सभी से सहयोग करने की बात भी कही है.
वीडियो: करियर को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं