विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2023

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने शादी की सालगिरह कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें पार्टी की Inside Photos

Virat kohli Anushka Sharma, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma)  ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की छठी सालगिरह का जश्न मनाया जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने शादी की सालगिरह कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें पार्टी की Inside Photos
Anushka Sharma-Virat Kohli 6th wedding anniversary

Virat kohli Anushka Sharma : भारतीय क्रिेकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma)  ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की छठी सालगिरह का जश्न मनाया जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है (Pic: Anushka-Virat's 6th anniversary bash). अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की है. बता दें कि 6 साल पहले 11 दिसंबर को कोहली और अनुष्का शादी के बंधन में बंधे थे. विराट कोहली इस समय ब्रेक पर है. बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 765 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे विराट कोहली 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा विराट कोहली नहीें हैं. लेकिन टेस्ट सीरीज में कोहली टीम का हिस्सा होंगे. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टी-20 और वनडे में रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टेस्ट सीरीज में दोनों दिग्गज एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे. 

टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रित बुमरा (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा

3 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार

3 वनडे के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

भारत vs साउथ अफ्रीका पूरा शेड्यूल (india vs south Africa Series Match Schedule)

T20 सीरीज

भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टी20, 10 दिसंबर, डर्बन

भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20, 12 दिसंबर, जीकेबरहा

भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20, 14 दिसंबर, जोहान्सबर्गफीॉफ

ODI सीरीज शेड्यूल
भारत Vsसाउथ अफ्रीका, पहला वनडे, 17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग

भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा वनडे, 19 दिसंबर, जीकेबरहाॉर

भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा वनडे, 21 दिसंबर, पार्ल

टेस्ट सीरीज शेड्यूल
भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट, 26 दिसंबर, सेंचुरियन

भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट, 3 जनवरी, केप टाउन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com