विज्ञापन

मनमुटाव के करीब 10 साल बाद, कोहली ने कुंबले को लगाया गले से, देखें Video

Virat Kohli and Anil Kumble Video Viral: आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. बता दें कि अपने पहले मैच में आरसीबी ने हैदराबदा को 6 विकेट से हराकर अपना पहला मैच इस सीजन में जीत लिया है. आरसीबी की जीत में कोहली ने 69 रन की नाबाद पारी खेली. 

मनमुटाव के करीब 10 साल बाद, कोहली ने कुंबले को लगाया गले से, देखें Video
Virat Kohli Vs Anil Kumble, IPL 2026: कोहली और कुंबले ने एक दूसरे को लगाया गले से

Virat Kohli and Anil Kumble: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों के बीच जमी बर्फ पिघलती हुई दिखी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के गले मिलने के दृश्य ने फैंस का ध्यान खींचा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले विराट कोहली और अनिल कुंबले के गले मिलने की घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा.

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे. उस समय विराट कोहली कप्तान थे. दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे. मतभेदों की वजह से कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे, और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं. इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं. हालांकि, शनिवार को हुई उनकी ताजा मुलाक़ात से यह संकेत मिला कि अब दोनों ही उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं. मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और उनके बीच थोड़ी देर तक दोस्ताना बातचीत भी हुई.

कोहली ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से भी मुलाकात की. कोहली और स्टेन के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्टेन एक पुरानी इंडिया जर्सी लेकर आए, जिसके पीछे कोहली का नाम लिखा था.उन्होंने कोहली से ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की। कोहली इस भाव से खुश और भावुक हो गए.उन्होंने जर्सी पर साइन करने से पहले एक प्यारी सी मुस्कान दी.

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. बता दें कि अपने पहले मैच में आरसीबी ने हैदराबदा को 6 विकेट से हराकर अपना पहला मैच इस सीजन में जीत लिया है. आरसीबी की जीत में कोहली ने 69 रन की नाबाद पारी खेली. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com