Rishabh Pant stumping video viral: भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान एक ऐसा स्टंप किया है जिसकी चर्चा हो रही है. पंत ने केवल 0.3 सेकंड का समय लेकर श्रीलंकन बल्लेबाज को स्टंप आउट कर दिया. पंत के इस जादुई स्टंपिंग को देखकर फैन्स गदगद हैं. यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 61वें ओवर में हुई, जब सूरियाबंदारा ने सुथार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकलने का फैसला किया, हालांकि, स्पिनर ने उनके इस कदम को पहले ही भांप लिया और ऑफ-स्टंप से दूर एक धीमी गेंद फेंकी. बल्लेबाज गेंद को ठीक से नहीं खेल पाया और ऋषभ पंत के पास स्टंप्स के पीछे स्टंप्स को गिराने का मौका था. भारत के लिए यह एक बहुत बड़ा विकेट था क्योंकि श्रीलंकाई बल्लेबाज शानदार फॉर्म में दिख रहा था और अपने पहले टेस्ट शतक से सिर्फ 8 रन दूर थे.
🚨 RECORD BREAKING STUMPING BY RISHABH PANT 🚨
— Ansh (@159atsydney_) August 26, 2026
Rishabh Pant stumped sri lankan dangerous batsman sooriyabandra in just 0.3 seconds 🥶. Greatest wicket keeper in the history of cricket !! pic.twitter.com/jlRxM4k9sX
पंत ने दिया बैटर को गच्चा
वैसे, पिछली गेंद पर बल्लेबाज LBW की एक करीबी अपील से बाल-बाल बचे थे. जिसके बाद स्टंप माइक पर पंत को गेंदबाज और फील्डरों को निर्देश देते हुए सुना गया. विकेट-कीपर को अंदाजा हो गया था कि बल्लेबाज बेचैन हो रहा है, इसलिए उसने मिड-ऑन पर खड़े फील्डर को तैयार रहने के लिए कहा. अगली गेंद पर सूरियाबंदारा अपनी क्रीज से बाहर निकले और अपना विकेट गंवा बैठे. पंत की सूझबूझ से बल्लेबाज अपना शतक पूरा नहीं कर पाया. सोशल मीडिया पर पंत की इस चाल की भरपूर तारीफ हो रही है.
वहीं, टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी के आधार पर 213 रन की लीड हासिल की थी. भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन कराया था. ऐसे में अब जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. श्रीलंका के पास इस समय तक 16 रन की लीड है. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के जल्द से जल्द 4 विकेट लेकर उनकी पारी को ऑल आउट करना चाहेंगे. भारत चाहेगा कि श्रीलंका भारत को 100 रन से कम का टारगेट दें. भारत की ओर से अबतक मानव सुथार ने दो विकेट, कृष्णा, सिराज, सारांश जैन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला है.
ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं