Anushka Sharma reaction viral: आईपीएल फाइनल में विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. विराट ने आरसीबी पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शद खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. टीम को जीत दिलाने के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस कर इसका जश्न मनाया तो वहीं, अनुष्का ने भी अपनी ओर से कोहली को फ्लाइंग किस किया. इतना ही नहीं, जीत के बाद अनुष्का शर्मा दर्शक दीर्घा से बाहर निकल निकली और दौड़कर मैदान की ओर गई और विराट कोहली को गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह रिएक्शन फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

इसके अलावा आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. अपने पति को खास तौर पर बधाई देते हुए, अनुष्का ने विराट की पीछे से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने हुए थे जिस पर लिखा था, “एक बार अच्छा लगा, तुमने दो बार कर दिखाया.” अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक दिल वाला इमोजी भी शेयर की.
𝙁𝙞𝙧𝙨𝙩 𝙩𝙞𝙢𝙚 𝙬𝙖𝙨 𝙨𝙤 𝙣𝙞𝙘𝙚, 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙝𝙖𝙙 𝙩𝙤 𝙙𝙤 𝙞𝙩 𝙩𝙬𝙞𝙘𝙚 ❤️@RCBTweets are your #TATAIPL 2026 Champions 🏆#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/vAqXacHPju
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
अनुष्का-विराट का फ़्लाइंग-किस
फाइनल में कोहली ने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की. वहीं, आरसीबी को जीत दिलाने के बाद कोहली जब पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शक दीर्घा से मैच देख रहीं अनुष्का को फ़्लाइंग-किस किया, बता दें कि आरसीबी के चैंपियन बनने पर अनुष्का शर्मा ने भी जमकर सेलिब्रेट किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं