भले ही सूर्यकुमार यादव को टी-20 कप्तानी छीन ली गई है लेकिन इसका जरा सा भी दुख सूर्या को नहीं है. इसका ताजा उदाहरण टी20 मुंबई लीग के दौरान देखने को मिला, जब सूर्या का सामना नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ हुआ. जब अय्यर और सूर्या के दूसरे सामने आए तो दोनों ने खुले दिल से एक दूसरे को गले लगाया. इस दौरान सूर्या ने श्रेयस को बधाई भी दी. .सूर्या का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद भी आया है. बता दें कि सूर्या ने भारतीय टीम को भी बधाई दी है.
देखें वीडियो, जब सूर्या ने श्रेयस को लगाया गले से
बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया. आगामी दौरे से बाहर होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है. 35 साल के खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं. "
भारतीय टीम के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार को कप्तान के पद से हटाने के फैसले को मुश्किल बताया, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था.
सूर्या के टीम में ने चुने जाने पर क्या बोले अजीत अगरकर
अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सूर्या के मामले में, जाहिर है, यह एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था. जिस खिलाड़ी ने आपको वर्ल्ड कप जिताया हो, उसे बदलने का फैसला आसान नहीं होता..सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म ने सभी को निराश किया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप अभियान खराब रहा था, जिसके बाद आईपीएल 2026 की 13 पारियों में वह 270 रन ही बना सके.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार ने 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की. वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ वैभव टूर्नामेंट के 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' खिलाड़ी रहे, जिसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार ने लिखा, "आपने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है। आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं."
इन खिलाड़ियों को टी-20 टीम में नहीं मिली जगह
- शुभमन गिल (बैटर)
- केएल राहुल (बैटर)
- सूर्यकुमार यादव (बैटर)
- रजत पाटीदार (बैटर)
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रिंकू सिंह (फिनिशर)
- हार्दिक पंड्या (मीडिय पेसर ऑलराउंडर)
- क्रुणाल पंड्या ( स्पिन ऑलराउंडर)
- कुलदीप यादव (स्पिनर)
- भुवनेश्वर कुमार (तेज गेंदबाज)
- मोहम्मद शमी (तेज गेंदबाज)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं