विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन और मोहम्मद सिराज आमने-सामने, बीच मैच में हुई नोकझोंक- Video

कप्तान इशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह इस मैच में दोहरा शतक भी जमाने में सफल रह सकते हैं.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन और मोहम्मद सिराज आमने-सामने, बीच मैच में हुई नोकझोंक- Video
सिराज और ईशान किशन के बीच हुई नोकझोंक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली और लंच तक 171 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले ईशान 19वें बल्लेबाज बन गए हैं. अब उम्मीद है कि दोहरा शतक लगाने में सफल रहेंगे. बता दें कि लंच से पहले सिराज के खिलाफ ईशान ने आक्रामक बल्लेबाजी की और उनके खिलाफ जमकर रन बनाए. यही कारण रहा कि ईशान की बैटिंग से परेशान होकर मोहम्मद सिराज ने उनको बाउंसर फेंकी, जिसपर बल्लेबाज रन नहीं बना सका. इसके बाद फिर सिराज क्रीज पर रूककर ईशान को देखकर मुस्कुराने लगे. दोनों खिलाड़ियों के बीच जो भी बात-चीत हुई वह केवल मजाकिया थी लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 

फाइनल की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 88 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की। वैभव 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे. बता दें कि ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने शतकीय पारी खेली, ईशान और कुमार कुशाग्र ने मिलकर 230 रन की साझेदारी की. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश

ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150+ रन ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने खेली सबसे बड़ी पारी?

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- 92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Mohammed Siraj, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com