विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2023

VIDEO: शाहरुख खान ने जब विराट कोहली को सिखाया "झूमे जो पठान" गाने का स्टेप्स, तो ऐसे झूम उठे फैंस

Shahrukh Khan and Virat Kohli Dance: मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान खिलाड़ियों के बीच जा पहुंचे, लेकिन सबसे पहले उन्होंने विराट को सामने देखा और उनको गले लगाया.

VIDEO: शाहरुख खान ने जब विराट कोहली को सिखाया "झूमे जो पठान" गाने का स्टेप्स, तो ऐसे झूम उठे फैंस
Shahrukh khan and Virat Kohli Dance

Shahrukh Khan and Virat Kohli Dance: कोलकाता बनाम आरसीबी (KKR vs RCB IPL 2023) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी को केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. केकेआर ने 81 रनों से मुकाबला जीत लिया. इससे पहले विराट कोहली (21 रन) और फाफ डुप्लेसी (23 रन) ने आरसीबी की अच्छी शुरूआत करायी. कोहली ने पहली ही गेंद को चौके के लिए पहुंचाया, लेकिन दोनों क्रमश: पांचवें और छठे ओवर में एक ही तरह से बोल्ड हो गये. नारायण ने कोहली (Virat Clean Bold vs KKR) के ऑफ स्टंप उखाड़े जिसका दर्शकों ने खूब जश्न मनाया. 

कोलकाता के द्वारा 205 रनों के दिए गए टारगेट को आरसीबी नहीं हासिल कर पाई और 81 से मुकाबला हार गई. मैच के बाद प्राइज सेरेमनी (IPL Prize Ceremony) के दौरान किंग खान भी मैदान में आये और ग्राउंड में मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. 

इसके बाद शाहरुख (Shahrukh Khan in Eden Garden) खिलाड़ियों के बीच जा पहुंचे लेकिन सबसे पहले उन्होंने विराट को सामने देखा और उनको गले लगाने के लिए दौरते हुए आगे बढे़ और विराट कोहली को गले (Shahrukh Khan Hug Virat Kohli) लगा लिया, 

जिसके बाद कोहली ने भी मुस्कुराते हुए शाहरुख से बात की लेकिन इसी दौरान किंग खान अपने फिल्म पठान के गाने "झूमे जो पठान" के गाने पर विराट कोहली को डांस स्टेप्स सिखाए (Shahrukh Khan and (Virat Kohli dance on "Jhume jo pathan" song) हुए नजर आये. 

ईडन गार्डन पर किंग खान और किंग कोहली का ये अलग अंदाज दर्शकों को खूब भाया जिसके बाद फैंस ने इसपे अपने रिएक्शन भी दिए   

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders, Virat Kohli, Masood Shahrukh Khan, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com