Babar Azam vs Varun Chakaravarthy IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती का खौफ पाकिस्तानी खेमे के दिमाग में घर कर गया होगा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच ने जिस तरह का ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मैच में अपना रंग दिखाया, उसने भारतीय स्पिनरों के हौसले बुलंद कर दिए हैं. अपने पिछले मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ भारतीय स्पिनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे ये पता चलता है की गेंदबाज पूरी लय में हैं और श्रीलंका में इसका भरपूर फ़ायदान होने जा रहा है, वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे तो वहीं अक्षर पटल ने भी 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किया था.
बाबर पर भारी वरुण की 'मिस्ट्री' गेंदबाजी
बीते कर इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के स्पिनरों ने अपनी धीमी गेंदों और सटीक लेंथ से मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और 23 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे की इस जीत ने वरुण चक्रवर्ती के लिए 'सफलता का ब्लूप्रिंट' तैयार कर दिया है. वरुण चक्रवर्ती, जो पिछले साल आईपीएल के बाद से अपनी 'साइडस्पिन' को 'ओवरस्पिन' में बदलकर और भी घातक हो गए हैं, अब पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.
हालांकि वरुण औसतन 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन प्रेमदासा की धीमी पिच उन्हें अपनी गति कम कर बल्लेबाजों को और भी ज्यादा भ्रम में डालने का मौका देगी.
बाबर आजम के लिए 'खतरे की घंटी'
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. बाबर इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और स्पिन के खिलाफ उनकी हिचकिचाहट हाल ही में अमेरिका के खिलाफ मैच में भी साफ दिखी थी. इस वर्ल्ड कप में बाबर के प्रदर्शन की बात करें तो पहले मैच में नीदरलैंड्स के स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मैच में बाबर USA के खिलाफ उन्होंने 46 (32 गेंद) रन बनाए, लेकिन अपनी उन्हें अपनी पहली बाउंड्री के लिए 20 गेंदों तक संघर्ष करना पड़ा था.
बाबर आजम इस टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसके लेकर सुनील जोशी का मानना है कि इस पोजीशन पर वो सीधे वरुण चक्रवर्ती के 'स्पिन जाल' में फंस सकते हैं, क्योंकि मिडिल ओवर्स (7-16) में वरुण 12.30 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाते हैं.
आंकड़े बताते हैं कि बाबर चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री' को समझने में हमेशा से असहज रहे हैं. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी के अनुसार, "वरुण की लेंथ इतनी सटीक है कि बल्लेबाज न तो पीछे हटकर पुल खेल सकता है और न ही आसानी से बड़े शॉट लगा सकता है. उनकी सटीक लेंथ बाबर जैसे बल्लेबाजों के मन में कई सवाल पैदा करेगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं