विज्ञापन

संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11

तीसरे टी-20 से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को एक तरह से संदेश दिया है, पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने सीधे तौर पर माना है कि ओपनिंग के तौर पर तीसरे टी-20 में अभिषेक और संजू ही पहले पंसद होने चाहिए.

संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11
'सूर्यवंशी को जल्दबाजी में नंबर-3 मत भेजिए', बद्रीनाथ ने सैमसन का किया समर्थन

वेलिंगटन में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. उससे पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, ईशान किशन तीसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में सबकी नजर खासकर बैटिंग पोजिशन पर है. पिछले मैच में नंबर 3 पर वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी की थी और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे जिसके बाद उनकी बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. ऐसे में यह उम्मीद फिर की जा रही है कि तीसरे मैच में वैभव और अभिषेक को ओपनर के तौर पर आजमाया जा सकता है. लेकिन इसके विपरीत पूर्व भारतीय क्रिकेट सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 को लेकर एक सुझाव दिया है और माना है कि इस मैच में भारतीय इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलना चाहिए. 

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "नंबर 3 पर वैभव सूर्यवंशी को खिलाने के बजाय, भारत अपनी प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती को शामिल कर सकता है. निचले क्रम के बल्लेबाज अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो फिर वरुण जैसे गेंदबाज को क्यों न आजमाया जाए? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में जो स्कोर 220 और 180 रहे, वे 200 और 160 हो सकते थे."

उन्होंने यह भी कहा कि "सैमसन को अपने नियमित ओपनिंग स्लॉट पर ही खेलना चाहिए, वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 4 रन बनाए थे, उन्हें सिर्फ तीसरे T20I के लिए प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए.

 बद्रीनाथ ने आगे कहा,  "अगर संजू सैमसन को वैभव के लिए अपनी ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़े, तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी,  बेशक, सूर्यवंशी ने ओपनर के तौर पर ही अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सैमसन भी ओपनर के रूप में शानदार खेल रहे हैं. हालांकि सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना चाहिए. खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी बैटिंग पोजीशन होती है. मैं निश्चित रूप से संजू सैमसन की जगह के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करूंगा."

 बद्रीनाथ के सलाह के अनुसाल भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के लिए गुरु गंभीर का मास्टरप्लान, सैमसन संग ओपनिंग पर बनी रणनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, Vaibhav Sooryavanshi, Varun Chakaravarthy Vinod, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com