विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'सर, मुझे नहीं पता', वैभव सूर्यवंशी ने अपने अनोखे सेलिब्रेशन पर दिया बेबाक जवाब, सुनकर आप भी हो जायेंगे दीवाने

Vaibhav Suryavanshi on his Viral Celebration, RR vs LSG IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अपने अनोखे अंदाज के साथ साथ अपने सेलिब्रेशन को भी लेकर फैंस के बीच सवाल छोड़ जाते हैं, LSG के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने इसको लेकर अपनी बात रखी.

Vaibhav Suryavanshi: 'सर, मुझे नहीं पता', वैभव सूर्यवंशी ने अपने अनोखे सेलिब्रेशन पर दिया बेबाक जवाब, सुनकर आप भी हो जायेंगे दीवाने
Vaibhav Suryavanshi on his Viral Celebration, RR vs LSG

Vaibhav Suryavanshi on his Viral Celebration, RR vs LSG IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. राजस्थान ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 13 में से 9 मुकाबले गंवा चुकी एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर थी. अगर रॉयल्स की टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो यह टीम प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी. इस बीच मैच खत्म होने के बाद मैदान पर अपने अनोखे जश्न को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने खुलकर बात की.

सर, मुझे नहीं पता - वैभव

वैभव ने कहा, "सर, मुझे नहीं पता. मैं बस हर मैच में कुछ नया करता हूं. मैं इसकी पहले से कोई प्लानिंग नहीं करता. इसके पीछे कोई खास मतलब नहीं होता. पिछले मैच में मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई मतलब नहीं था. मैं बस नई-नई चीज़ें आज़माता रहता हूं." फाइनल मैच से ठीक पहले टीम के माहौल और अपनी सोच पर बात करते हुए वैभव ने कहा, "कुछ खास नहीं. हमारा पूरा ध्यान बस इस बात पर है कि हम गेम को एन्जॉय करें. अगले मैच में भी हमें मैदान के बाहर की चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. हर किसी को अपना पूरा ध्यान गेम पर लगाना चाहिए और मज़े से खेलना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे हम पूरे टूर्नामेंट में खेलते आए हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

टूर्नामेंट के सफर और फाइनल के इकलौते लक्ष्य को लेकर वैभव ने कहा, "टूर्नामेंट में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हमारा मकसद बस अच्छी क्रिकेट खेलना और मैच जीतना है, बस इतना ही."

ऐसा रहा मैच का हाल

इससे पहले मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए. मिचेल मार्श ने जोस इंगलिस के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की.

इंगलिस 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मिशेल मार्श ने निकोलस पूरने के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जोड़े. पूरन 16 रन बनाकर आउट हुए, जहां से मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 64 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

मार्श सिर्फ 4 रन से अपना अर्धशतक चूक गए, जिन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 11 चौके शामिल रहे. पंत 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए. विपक्षी खेमे से यश राज ने 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

'करो या मरो' के मुकाबले में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई.

दोनों खिलाड़ियों ने 39 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की. जायसवाल 23 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 105 रन जुटाते हुए टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचाया.

सूर्यवंशी 38 गेंदों में 10 छक्कों और 7 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. यहां से ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 53 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com