- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में डेब्यू कर क्रिकेट में नई पहचान बनाई है
- उन्होंने अपने रोल मॉडल के रूप में युवराज सिंह और ब्रायन लारा को चुना है जो विश्व क्रिकेट के दिग्गज हैं
- अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव ने 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को बड़ी जीत दिलाई थी
Vaibhav Suryavanshi on His Role Model: आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में डेब्यू का इतिहास रचने वाले और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान वैभव ने अपने 'रोल मॉडल' के नामों का खुलासा किया, जिसने क्रिकेट में हलचल मचा दी है. समारोह के दौरान जब वैभव से पूछा गया कि वे क्रिकेट की दुनिया में किसे अपना आदर्श मानते हैं और किसकी तरह खेलना चाहते हैं, तो उन्होंने बिना झिझके दो ऐसे नाम लिए जिन्होंने विश्व क्रिकेट पर राज किया है.
वैभव ने पहला नाम भारतीय क्रिकेट के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह का लिया और दूसरा नाम विश्व क्रिकेट के दिग्गज और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का लिया.
क्यों खास है यह पसंद?
वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दिग्गज भी मुस्कुराने लगे. वैसे भी वैभव जिस अंदाज में खेलते हैं उनकी बल्लेबाजी में युवराज सिंह जैसा तूफानी 'पावर हीटिंग' का अंदाज दिखता है. वैसे वैभव ने हाल ही में क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने की भी इच्छा भी जताई है.
मैदान पर दिखता है असर
अंडर-19 वर्ल्ड कप हो या आईपीएल की पिच, वैभव सूर्यवंशी का निडर होकर पहली गेंद से बड़े शॉट्स खेलना यह साबित करता है कि वो मानसिक रूप से युवी और ब्रायन लारा की तरह ही मजबूत होना चाहते हैं. संजू सैमसन ने भी उनके इसी 'वीडियो गेम' वाले बेखौफ अंदाज की तारीफ की थी.
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में वैभव ने मचाया था तहलका
6 फरवरी को हरारे में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 14 वर्षीय वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत अंडर-19 को इंग्लैंड अंडर-19 पर 100 रनों की शानदार जीत दिलाई और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया.
आईपीएल ने भले ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के सामने सूर्यवंशी की निडरता को सबके सामने ला दिया था, लेकिन हरारे में यह दुनिया के सामने और भी खतरनाक रूप से सामने आई. अंग्रेजी गेंदबाजों पर उनके आक्रमण शैली ने विरोधियों के बीच भी खलबली मचाई. सूर्यवंशी की तूफानी 175 रनों की पारी ने भारत को 50 ओवरों में 411/9 के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया और लगातार छठी बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने में सबसे अहम किरदार निभाया.
राजस्थान रॉयल्स के भरोसे पर खड़े उतरे वैभव
राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदकर जो भरोसा जताया था, वैभव अब उसे एक कदम और आगे ले जाने के लिए बेताब हैं. अब घझथ 2026 में क्या इस साल वैभव क्रिस गेल के 30 गेंदों वाले शतक का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? फैंस को इसका इंतजार जरूर रहेगा. इस बीच जिस तरह से वो प्रैक्टिस में गेंद को बाउंड्री पार भेज रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि 2026 में 'सूर्यवंशी' का उदय और भी भव्य होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं