विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कलम से लिख दी अपनी 'चाहत', सीक्रेट डायरी का वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi: वायरल वीडियो में वैभव एक टेबल पर बैठे अपनी डायरी में कुछ लिखते हुए नजर आ रहे हैं. इस डायरी के एक पन्ने ने सबका ध्यान खींचा है.

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कलम से लिख दी अपनी 'चाहत', सीक्रेट डायरी का वीडियो वायरल
Vaibhav Suryavanshi Secret Diary IPL 2026:
  • राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में डेब्यू कर चुके हैं
  • वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक लगाने और अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अपने बड़े सपने पूरे कर लिए हैं
  • अब उनका अगला लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 का चैंपियन बनाना है और वो टीम के साथ जुड़ गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vaibhav Suryavanshi Target To Win IPL 2026 Trophy for RR: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (TATA IPL) 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2026 तक खेला जाएगा. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में डेब्यू का इतिहास रचने वाले वैभव आईपीएल 2026 के लिए अपनी राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं और इसके साथ ही वो अपने अगले बड़े लक्ष्य की तैयारी में जुट गए हैं. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

डायरी के पन्नों ने खोला वैभव का बड़ा 'प्लान'

वायरल वीडियो में वैभव एक टेबल पर बैठे अपनी डायरी में कुछ लिखते हुए नजर आ रहे हैं. इस डायरी के एक पन्ने ने सबका ध्यान खींचा है. पन्ने पर सबसे ऊपर 'IPL सेंचुरी' लिखा है, जिसे एक लाइन से काट दिया गया है. उसके ठीक नीचे 'Under-19 वर्ल्ड कप' लिखा है, उसे भी काटकर 'पूरा' दिखाया गया है. इसका मतलब साफ है वैभव ने आईपीएल में शतक जड़ने और अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अपने दोनों बड़े सपनों को हासिल कर लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Rajasthan Royals

अब क्या है अगला टारगेट?

डायरी के उसी पन्ने पर वैभव ने अपने अगले लक्ष्य का जिक्र किया है, और वह है 'IPL Trophy'. जी हां, व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स, आईपीएल में शतक जड़ने और देश को वर्ल्ड कप जिताने के बाद, अब वैभव का पूरा ध्यान राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 का चैंपियन बनाने पर है. टीम के साथ जुड़ते ही उनका यह जोश बताता है कि वह इस सीजन में किसी बड़े इरादे के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं.

युवराज और लारा हैं आदर्श

अपनी बल्लेबाजी में 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की आक्रामकता और दिग्गज ब्रायन लारा की क्लास समेटने वाले वैभव ने बीसीसीआई (BCCI) के नमन अवॉर्ड्स में भी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने बताया था कि वह इन्हीं दो महान खिलाड़ियों को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनकी तरह ही विश्व क्रिकेट पर राज करना चाहते हैं.

जिस तरह से वैभव एक के बाद एक अपने लक्ष्यों को 'टिक' करते जा रहे हैं, उसे देखकर ये माना जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनर आने वाले समय में अपने इस लक्ष्य को भी पाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com