Vaibhav Suryavanshi Eyes on Abhishek Sharma and Chris Gayle Sixes Record: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ऐसे में (RR) के 15 वर्षीय 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026) जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही टूर्नामेंट के इतिहास की पूरी तस्वीर ही बदल कर रख देंगे. बीते मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 16 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए वैभव ने न केवल 43 रनों की आतिशी पारी खेली, बल्कि क्रिस गेल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गजों के छक्कों के महा-रिकॉर्ड के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है. वैभव अब तक खेले गए महज 9 मैचों में ही 37 छक्के ठोक चुके हैं. जिस रफ्तार से उनका बल्ला आग उगल रहा है, उसे देखते हुए क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों (2012) और अभिषेक शर्मा के 42 छक्कों (2024) का रिकॉर्ड अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है.
वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो इस सीजन उन्होंने 9 मैचों में 31 छक्के लगा चुके हैं और वैभव से अभी वो 6 छक्के पीछे हैं. वैभव की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दुनिया के नंबर-1 गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा. वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 230+ के स्ट्राइक रेट से 400 रन का आंकड़ा पार करने का करिश्मा किया है.
फिलहाल 238.10 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट और 44.44 की औसत के साथ वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. जिस तरह उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ इस सीजन प्रदर्शन किया है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही आईपीएल में 'सिक्सर किंग' के सभी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर एक नया इतिहास रच देंगे.
एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
59 - क्रिस गेल (RCB, 2012)
52 - आंद्रे रसेल (KKR, 2019)
51 - क्रिस गेल (RCB, 2013)
44 - क्रिस गेल (RCB, 2011)
42 - अभिषेक शर्मा (SRH, 2024)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं