विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi vs Sunil Narine: सबसे बड़ी टक्कर: ये जंग जीत गए वैभव, तो KKR गया काम से! जानें क्यों आसान नहीं किंग खान के तुरुप के पत्ते से पार पाना

Vaibhav Sooryavanshi vs Sunil Narine in IPL 2026: वैभव बनाम सुनील नरेन, आजके मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.

Vaibhav Sooryavanshi  vs Sunil Narine: सबसे बड़ी टक्कर: ये जंग जीत गए वैभव, तो KKR गया काम से! जानें क्यों आसान नहीं किंग खान के तुरुप के पत्ते से पार पाना
RR vs KKR, Vaibhav Sooryavanshi vs Sunil Narine in IPL 2026:

Vaibhav Sooryavanshi  vs Sunil Narine: आज आईपीएल 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, भले ही पिछले मैच में वैभव बिना रन बनाए आउट हुए थे लेकिन उनका असर कम नहीं हुआ है. वैभव को आज केकेआऱ के सबसे बड़े मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन से बड़ी चुनौती मिल सकती है. ऐसे में आज सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. 

पावरप्ले की जंग में कौन मारेगा बाजी ?

वैभव सूर्यवंशी "पावरप्ले किलर" बनकर उभरे हैं, पावरप्ले  के दौरान ही रहाणे वैभव के खिलाफ सुनील नरेन का इस्तेमाल कर सकते हैं. उम्मीद है कि ईडन गार्डन्स में पावरप्ले के दौरान इन दोनों का सीधा मुकाबला होगा.

राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी

सुनील नरेन राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं. अबतक नरेन आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ 14 विकेटों के साथ इस मुकाबले में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं.

अनुभव बनाम Vs युवा जोश

सुनील नरेन 38 साल के अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 194 आईपीएल मैच अबतक खेले हैं, दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी 15 साल के युवा खिलाड़ी हैं जो अबतक बुमराह से लेकर हेजलवुड की धुनाई कर चुके हैं. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा जब सुनील नरेन और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे. 

सुनील नरेन का रिकॉर्ड

इस आईपीएल में नरेन 5 मैचों में 6.89 के इकॉनमी रन-रेट से 5 विकेट लिए और सबसे बड़ी ताकत हैपावर-प्ले में 7.25 के इकॉनमी रेट से 1 विकेट लेना. इसके अलावा  आईपीएल में 200 विकेट लेने से 4 विकेट दूर हैं. ऐसा हुआ तो आईपीएल में 200 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के  तीसरे गेंदबाज बन जाएगे. 

सुनील नरेन की क्या है ताकत

सुनील नरेन की गेंदबाजr की ताकत उनकी जबरदस्त इकॉनमी और विविधत है,  अपने अनोखे एक्शन की वजह से उन्हें  "मिस्ट्री स्पिनर" माना जाता है,उनकी मिस्ट्री  गेंद बल्लेबाज़ों के लिए समझना मुश्किल होता है. .ऐसे में आज 15 साल के वैभव की असली परीक्षा होगी.

इन मिस्ट्री गेंदों से वैभव को बचकर रहना होगा

नकलबॉल: सुनील नरेन का यह सबसे दमदार मॉडर्न वेरिएशन, जिसे वह अपनी उंगलियों के बीच से शूट करते हैं ताकि बॉल दाईं ओर (बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर) घूम जाए.

कैरम बॉल: नरेन की यह एक ऐसी डिलीवरी जो उनकी उंगलियों से निकलकर "ब्रेक अवे" हो जाती है या पिचिंग के बाद सीधी चली जाती है, नरेन वैभव को छकाने के लिए कैरम बॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

एंगल चेंज: नरेन अक्सर बल्लेबाज के पैड्स को टारगेट करने और LBW को प्ले में लाने के लिए ओवर और अराउंड द विकेट बॉलिंग के बीच स्विच करते हैं. ऐसे में आज वैभव और नरेन के बीच टक्कर देखने लायक होगी. 

फिंगर गेंद का इस्तेमाल
नरेन के लिए यह गेंद करना काफी आसान है, बल्लेबाजों के खिलाफ नरेन हमेशा फिंगर गेंद का इस्तेमाल करते हैं.  नरेन इस गेंद को अपनी उंगलियों के बीच से 'पुश' करते हैं, तो यह पिच पर गिरने के बाद टर्न नहीं होती.  बल्लेबाज टर्न की उम्मीद में बल्ला चलाता है, और मिस कर जाता है. गेंद सीधे स्टंप की ओर जाती है .

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: 'उसके लिए मेरा संदेश साफ है...KKR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को कुमार संगाकारा से मिला यह खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com