Vaibhav Sooryavanshi upcoming record : राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर दिया है. आईपीएल 2026 में वैभव ऑरेंज कैप के दावेदार है और हर मैच के साथ उनकी टैलेंट की तारीफ हो रही है. 15 साल के वैभव ने पहले 5 मैचों में 266.67 के असाधारण स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. इस समय ऑरेंज कैप पर कब्जा हेनरिक क्लासेन के पास है. हेनरिक क्लासेन ने अबतक 6 मैच की 6 पारियों में कुल 283 रन बनाए हैं.
केकेआर के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर, ये रिकॉर्ड निशाने पर
वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मैच में 'गोल्डन डक' पर आउट होने के बाद केकेआर के खिलाफ वापसी करने की कोशिश में होंगे. वह अभी अपने आईपीएल करियर के 500 रन पूरे करने से सिर्फ़ 48 रन दूर हैं, और अपने 50वें IPL छक्के से 8 छक्के दूर हैं. ईडन गार्डन्स की पिच को 'बैटिंग के लिए जन्नत' मानी जाती है. ऐसे में उम्मीद है आज कोलकाता में वैभव का धमाका देखने को मिलेगा.
वैभव के पास सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
आईपीएल में सबसे तदेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है. शॉन मार्श ने केवल 10 पारी में 500 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. इस मामले में दूसरे नंबर पर जॉनी बेयरस्टो के नाम है. बेयरस्टो ने 11 पारी में 500 आईपीएल रन पूरे किए थे. वहीं, गौतम गंभीर ने 12 पारी में 500 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. ग्लैन मैक्सवेल ने 13 पारी में 500 आईपीएल रन बनाए थे.
सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड निशाने पर
वहीं, आजके मैच में यदि वैभव 48 रन बना पाने में सफल रहे तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 13 पारी में 500 रन पूरा कर लेंगे ऐसा करते ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने के मामले में मैक्सवेल की बराबरी कर लेंगे तो वहीं, सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाएंगे. जयसूर्या ने 14 पारी में 500 रन आईपीएल में पूरे किए थे.
टी-20 में 1000 रन बनाने का मौका
टी20 में वैभव ने अबतक 23 पारियों में 901 रन बनाए हैं. 99 रन बनाते ही वैभव टी-20 में 1000 रन पूरा करने में सफल हो जाएंगे. यदि वैभव ऐसा करने में सफल रहे तो टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में मैथ्यू हेडन की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे. मैथ्यू हेडन ने 24 पारी में 1000 टी20 रन बनाए थे.भारत की ओर से टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम है. पडिक्कल ने 25 पारी में 1000 टी-20 रन बनाए थे. वहीं, वैभव ऐसा करने में सफल रहे तो टी-20 में 1000 रन बनाने वाले भारत के सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे. बता दें कि टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रैड हॉज और शॉन मार्श के नाम है जिन्होंने 23 पारी में यह कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं