Vaibhav Sooryavanshi upcoming record in IPL: 'आईपीएल- 2026' का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आज खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली थी, आजके मैच में भी वैभव से ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी. बता दें कि आजके मैच में 15 साल के वैभव के साथ कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास
सबसे तेज 1000 आईपीएल रन
वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी तक आईपीएल में 22 पारियों में कुल 932 रन दर्ज है. अगर वह आज रात 68 रन बनाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम हैं जिन्होंने 25 मैच में ऐसा बड़ा कारनामा करके दिखाया था.
IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 402 गेंदों का सामना करते हुए 89 छक्के जड़े हैं. अगर वह आज रात 11 छक्के और लगा लेते हैं, तो वह आंद्रे रसेल के सबसे तेज 100 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. रसेल ने 657 गेंदों में आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए थे.
एक IPL सीजन में 700 रन का आंकड़ा पार करने पर रहेगी नजर:
आईपीएल 2026 सीजन में 680 रनों के साथ फ़िलहाल 'ऑरेंज कैप' अपने नाम करने वाले वैभव की नजर, एक ही सीज़न में 700 रनों का आंकड़ा पार करने पर होगी .ऐसा करते ही वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं