Full List Of Award Winners In IPL 2026: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की. आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने इतिहास रचा और 75 रन की नाबाद पारी खेली, कोहली की पारी के दम पर आरसीबी खिताब जीतने में सफल रही. बता दें कि विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं, दूसरी ओर अवार्ड सेरेमनी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी जलवा देखने को मिला, अवार्ड सेरेमनी में वैभव को एक दो नहीं बल्कि 5 खिताब अपने नाम किए.
𝑱𝒂𝒃 𝒑𝒖𝒄𝒉𝒉𝒆 𝒚𝒂𝒉𝒂𝒏 𝒌𝒂𝒖𝒏 𝒉𝒂𝒊 𝒃𝒆𝒔𝒕?
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
𝑰𝒕'𝒔 𝒎𝒆 𝑰 𝒈𝒖𝒆𝒔𝒔! 😎#TATAIPL #Final #RCBvGT #RCB #VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/A2CpU2D051
कोहली से भी निकले आगे वैभव सूर्यवंशी
अवार्ड हासिल करने के मामले में वैभव, इस आईपीएल में कोहली से भी आगे निकल गए. वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में 5 अवार्ड मिले, वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप (776 रन), इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (237.31), सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन (72) और मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब जीता. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब अपने नाम किया. वैभव को इमर्जिंग प्लेयर, सुपर सिक्सेस और ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख रुपए की प्राइज मनी और ट्रॉफी मिली तो वहीं, मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर ऑफ द सीजन के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को 15 लाख रुपए का चेक मिला.
आईपीएल 2026 अवार्ड्स की पूरी लिस्ट
- प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 42 गेंदों में 75 रन ( 10 लाख रुपये)
- सीजन के उभरते खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) (10 लाख रुपये)
- सीजन के सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 237.3 का स्ट्राइक रेट (10 लाख रुपये)
- सीजन के सुपर सिक्स: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 72 छक्के (10 लाख रुपये)
- सीजन के चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स) – 75 चौके (10 लाख रुपये)
- सीजन की डॉट गेंदें: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटन्स) – 172 डॉट गेंदें (10 लाख रुपये)
- सीजन का कैच: मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स) – टिम डेविड का कैच (10 लाख रुपये)
- फेयर प्ले अवार्ड: पंजाब किंग्स (10 लाख)
- पर्पल कैप: कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स) – 29 विकेट (10 लाख रुपये)
- ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 776 रन (10 लाख रुपये)
- टूर्नामेंट के MVP: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 436.5 MVP पॉइंट्स (15 लाख रुपये)
- पिच और ग्राउंड अवार्ड (5 या उससे ज़्यादा मैच): क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल (50 लाख रुपये)
- पिच और ग्राउंड अवार्ड (4 या उससे कम मैच): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (25 लाख रुपये)
- उपविजेता: गुजरात टाइटन्स (12.50 करोड़ रुपये)
- विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 करोड़ रुपये)
आईपीएल विजेता के तौर पर, आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली और शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने दूसरे स्थान पर रहने के लिए 12.50 करोड़ रुपये का चेक हासिल किया. बता दें कि इस बार उपविजेता रहने वाली टीम गुजरात को शील्ड भी दिया गया.
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में 16 मैच खेले और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने में सफल रहे.. बता दें कि 15 साल के वैभव को Tata Sierra कार भी दिया गया. इस सीजन आईपीएल के 70 प्रतिशत अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी की झोली में आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं