विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वह ढाई इंच चौड़ा बैट, रोज 1000 गेंद, फल गया वैभव सूर्यवंशी को 'पिता का आशीर्वाद'

Vaibhav Sooryavanshi' special training: वैभव के पिता ने बचपन मे जिस शैली में सूर्यवंशी को बैटिंग कराई, वह उनके आज 'वैभव' बनने के पीछे एक बड़ा कारण है

Vaibhav Sooryavanshi: वह ढाई इंच चौड़ा  बैट, रोज 1000 गेंद, फल गया वैभव सूर्यवंशी को 'पिता का आशीर्वाद'

इंडियन प्रीमियर लीग (PL 2026) का खेला जा रहा संस्करण वेरी-वेरी स्पेशल बन गया है. और इसकी वजह है 'सुनामी सुपर किड' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), जिसने मेगा इवेंट में एक अलग ही रोमांच अपने बल्ले से भर दिया है. वैभव ने जिस बिंदु से टूर्नामेंट में इस बार यात्रा शुरू की, उसे इस लेफ्टी बल्लेबाज ने अपने विध्वसंक अंदाज से अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. लेकिन फिलहाल जो इस स्तर की यात्रा है, उसके पीछे वैभव, उनके पिता, भाइयों का  बहुत ही ज्यादा त्याग छिपा हुआ है. और खुद वैभव को अपने लिए दुनिया का 'वैभव' बनाना आसान काम नहीं रहा है. यूं तो वैभव से जुड़े कई किस्से-कहानियां हैं, लेकिन इनमें से कुछ कहानियां उनकी तरह ही वेरी-वेरी स्पेशल हैं. और इस कहानी के तहत सामने आई है उनके पिता की एक खास ट्रेनिंग, जो उन्होंने वैभव को शुरुआती दिनों में दी. और कौन जानता है कि इसकी नीव इसी से रखी गई हो. 

ढाई इंच चौड़े बैट से हुई थी शुरुआत 

वैभव के नजदीकी लोगों के अनुसार  शुरुआती दिनों में उनके पिता ने उसे ऐसा बैट दिया था जिसकी चौड़ाई सिर्फ 2 इंच थी. यह एक सामान्य बैट की चौड़ाई का लगभग आधा है था. उसके पिता हर दिन उसे 1000 गेंदें फेंकते थे और जिस गेंद से वह प्रैक्टिस करता था, उसका आकार भी असली क्रिकेट बॉल का आधा होता था. जब वह बड़ा हुआ और उसके पिता ने उसे असली क्रिकेट बैट दिया.  उसने फिर हार्ड लेदर गेंद से खेलना शुरू किया, तो बल्लेबाज़ी उसके लिए बहुत आसान हो गई.


हर मैच से पहले और बाद जाते हैं मंदिर

वैभव की खास बात यह है कि वह बेहद फोकस्ड है और लगभग बाहरी दुनिया से कटा हुआ रहता है. उनका खाना, पीना और सोना सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट है. मैच के दिनों में वैभव हर मैच से पहले मंदिर जाते हैं और मैच के बाद फिर मंदिर जाते हैं. वह बहुत कम बोलता है और उसके आसपास लोगों का दायरा बहुत छोटा है, जो उसे गाइड करते हैं उसके आसपास के लोगों के अनुसार शायद हम भारत के अगले तेंदुलकर को उभरते हुए देख रहे हैं. अगर वह इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें:   IPL 2026: 'दस फील्डर के साथ भी उन्हें रोकना असंभव', गावस्कर का वैभव को लेकर बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com