विज्ञापन

IPL 2026: 'दस फील्डर के साथ भी उन्हें रोकना असंभव', गावस्कर का वैभव को लेकर बड़ा बयान

Gavaskar on Vaibhah Sooryanashi: जब गावस्कर किसी खिलाड़ी के बारे में कुछ कहें, तो इसके मायने बाकियों से एकदम अलग हो जाते हैं. सनी ने बड़ा कमेंट किया है

IPL 2026: 'दस फील्डर के साथ भी उन्हें रोकना असंभव', गावस्कर का वैभव को लेकर बड़ा बयान
Gavaskar on Vaibhah Sooryanashi:
X: social media

Gavaskar on Vaibhah Sooryanashi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अपनी गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दोगुना गति से आगे बढ़ रहे हैं. विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) सहित तमाम धुरंधरों को पछाड़ते हुए वैभव ने फिलहाल ऑरेन्ज कैप अपने सिर पर धारण कर ली है. तमाम चर्चा और खेले जा रहे संस्करण का आकर्षण सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द सिमट गया है. तमाम दिग्गजों के बाद अब महान सुनील गावस्कर ने भी लेफ्टी सुनामी बल्लेबाज के बारे में विचार व्यक्त किए हैं. मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गावस्कर वैभव के शॉटों से खासे प्रभावित दिखाई पड़े. और दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि बाउंड्री पर 10 फील्डर तैनात करने के बावजूद  वैभव को रोकना असंभव है. 

गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'वैभव ने जो भी शॉट लगाए, वे बहुत ही शानदार थे. और अगर आप बाउंड्री पर 10 फील्डर भी लगा देते, तो भी उन्हें रोकना असंभव होता. वैभव बिल्कुल भी विचलित नहीं होते. मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा युवा होने का फायदा है. इस उम्र में आप किसी बात की चिंता नहीं करते. आप विरोधी टीम की ओर नहीं देखते.' गावस्कर खासतौर पर वैभव के लंबे छक्कों से प्रभावित दिखाई पड़े. सनी ने  कहा, 'चंडीगढ़ का स्टेडियम कोई छोटा नहीं था. यहां करीब 80 गज की बाउंड्री थी लेकिन जिस सहजता और आसानी ने वैभव ने छक्के जड़े, वह उनकी प्रतिभा बताने के साथ ही यह भी संदेश देता है कि उनकी भुजाओं में  अच्छी ताकत है.'

संक्षिप्त मैच रिपोर्ट: राजस्थान की 6 विकेट से जीत

मैच की बात करें, तो मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराया. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है. 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन जोड़े. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 16 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रियान पराग अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल का शिकार बने. यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए. इसके बाद शुभम दुबे और डोनोवन फेरेरा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 71 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. फेरेरा ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें:   ‘भैया आप काटो ना केक', केक काटने से क्यों भागते हैं वैभव सूर्यवंशी, जीत के बाद भी नहीं काटा केक - VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com