विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: ‘भैया आप काटो ना केक’, केक काटने से क्यों भागते हैं वैभव सूर्यवंशी, PBKS पर जीत के बाद भी नहीं काटा केक - VIDEO

Why Vaibhav Suryavanshi Not Interested in Cake Cutting, IPL 2026: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी 9 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. 9 पारियों में उन्होंने 45 के औसत, 239 के स्ट्राइक रेट, 1 शतक और 2 अर्द्धशतक के साथ 400 रन बनाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: ‘भैया आप काटो ना केक’, केक काटने से क्यों भागते हैं वैभव सूर्यवंशी, PBKS पर जीत के बाद भी नहीं काटा केक - VIDEO
Why Vaibhav Suryavanshi Not Interested in Cake Cutting, IPL 2026:

Why Vaibhav Suryavanshi Not Interested in Cake Cutting, IPL 2026: क्रिकेट का अगला बड़ा जीनियस सिर्फ़ 15 साल वंडरबॉय का है और बिल्कुल भोला-भाला. बिहार के सीतामढ़ी के इस जीनियस को बस एक ही चीज़ दुरुस्त तरीके से आती है और वो है धुरंधर तरीके से बैटिंग. बैटिंग में पिछले दो-तीन साल से वो जिस तरह के कारनामे कर रहे हैं, वो हैरान करनेवाले हैं. बैटिंग को लेकर वो अपने से 10 साल बड़े और टेस्ट क्रिकेटर ध्रुव जुरेल (9 टेस्ट, 459 रन, बेस्ट 125 रन) को भी मैदान और नेट्स पर सलाह देते दिखते हैं. लेकिन मैदान के बाहर उनका बचपना रह-रहकर छलककर बाहर आ जाता है. 

अपने पिता से फ़ोन पर बातचीत के वक्त, अपने फ़ैन्स से बातचीत के दौरान या राजस्थान के टीम मैनेजर रोमी भिंडर से इंटरव्यू के दरमियां भी उनका क्रिकेटर और उनका बालपन उभरकर सामने आता है. क्रिकेट को लेकर उनकी सोच इतनी साफ़ दिखती है कि बड़ी या अच्छी पारी खेलने के बाद भी ग़लत शॉट खेलते वक्त वो रोते हुए भी मैदान से बाहर आये हैं. एक वीडियो में वो छोटे-छोटे बच्चों से कहते दिखते हैं कि वो उनके साथ सेल्फ़ी के 100 रुपये लेंगे और फिर हंसकर उन्हें पुचकारकर सेल्फ़ी लेने देते हैं. 


आज भी मैच से पहले मैं कार्टून देखता हूं
एक मैच के बाद प्रेज़ेन्टर-एंकर उनसे भोजपुरी में पूछते हैं, “जौना उमर में बच्चा सब कार्टून देखे ला सन, उ उमर में तू गेंदबाज़ के गेना के कार्टून बनाव ताड़. त का दिमाग में का चले ला ताहार?.” वैभव कहते हैं, “कुछ नहीं सर, दिमाग में कुछ नहीं चलता है. मैं आज भी मैच से पहले कार्टून देखता हूं. कार्टून देखने की आदत है. पर फ़ोकस गेम पर रहता है.”. 

भैया... आप काटो ना केक, आप बड़े हो!

रास्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी, टीम के दिग्गज रविन्द्र जडेजा और टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रविन्द्र जडेजा वैभव को केक काटने कह रहे हैं. वैभव जडेजा से गुज़ारिश करते हुए कह रहे हैं, “भैया आप काटो ना केक, आप बड़े हैं.” वो फिर कहते हैं, “मुझे कोई केक लगा देगा.” जडेजा कहते हैं, “कोई नहीं लगाएगा, केक काटो.”

पिछले महीने, 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी ने अपना 15वां जन्मदिन मनाया तब भी वो केक लगाये जाने के डर से अपने कमरे में सो गये थे. गुवाहाटी में 27 मार्च को अपने 15वें जन्मदिन के बाद जब वो 30 मार्च को सीज़न के ओपनर मैच के लिए उतरे तो उन्होंने एक मुश्किल पिच पर 306 के स्ट्राइक रेट से 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रन बनाये थे. मैच के बाद उन्होंने STAR SPORTS पर प्रेज़ेन्टेशन के दौरान कहा था कि उन्होंने जन्मदिन पर केक नहीं काटा कि कहीं उनके साथी खिलाड़ी उन्हें केक ना लगा दें. उन्हें मैच की तैयारी करनी थी. इसलिए वो जल्दी जाकर अपने कमरे में सो गये थे. 

चौके से ज़्यादा छक्के, 400 रनों के साथ ऑरेंज कैप

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी 9 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. 9 पारियों में उन्होंने 45 के औसत, 239 के स्ट्राइक रेट, 1 शतक और 2 अर्द्धशतक के साथ 400 रन बनाए हैं. सबसे ज़्यादा रन बनानेवालों की लिस्ट में वो अभिषेक शर्मा, केएएल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी आगे चल रहे हैं.  

13 साल की उम्र में राजस्थान ने उन्हों 1.1 करोड़ रुपये की रकम देकर खरीदा और अब वो टूर्नामेंट के सबसे बेशकीमती खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. पिछले सीज़न सबसे कम उम्र में यानी 14 साल की उम्र में 38 गेंदों पर शतक लगाने वाले वैभव ने 35 गेंदों पर भी शतक जमाया है जो IPL में किसी भी भारतीय का सबसे तेज़ शतक है. वो लगातार रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे हैं और इतनी कम उम्र में फ़ैन्स उनके गेम का इंतज़ार विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैचों की तरह करने लगे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com