विज्ञापन

वैभव की टॉप-5 में एंट्री, नंबर 1 युवराज सिंह, अभिषेक फिसले, पहले 10 T-20I पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

भले ही तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जमाने से चूक गए लेकिन छक्के लगाने के मामले में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

वैभव की टॉप-5 में एंट्री, नंबर 1 युवराज सिंह, अभिषेक फिसले, पहले 10 T-20I पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
छक्कों के मामले में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा धमाका, अभिषेक शर्मा भी पीछे छूटे
NDTV

वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. वैभव ने तीसरे टी-20 मैच में 45 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के और 4 चौके लगाए. अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की. दोनों की तूफानी बल्लेबाजी ने 199 रन के टारगेट को बौना साबित कर दिया और आखिर में भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही. इस मैच में अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए, वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. 

अभिषेक शर्मा से आगे वैभव सूर्यवंशी

वैब सूर्यवंशी अब टी20 इंटरनेशनल में पहले 10 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लागाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अबतक अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 10 पारियों में बल्लेबाजी की और कुल 22 छक्के लगाए हैं. वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं. युवी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के पहले 10 पारियों के बाद कुल 25 छक्के लगाए थे. वहीं, पहली 10 पारियों के बाद अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में 15 छक्के ही लगा पाए थे. 

पहली 10 पारियों में भारत के लिए सर्वाधिक T20I छक्के

  •  25: युवराज सिंह
  • 22: वैभव सूर्यवंशी
  •  20: केएल राहुल
  •  16: शुबमन गिल
  •  16: यशस्वी जयसवाल
  •  15: अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी के टी-20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 10 मैचों की 10 पारियों में वैभव ने 295 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 26 चौके और 22 छक्के लगा चुके हैं. स्ट्राइक रेट 185.53 का है. वहीं, 15 साल के वैभव का औसत 29.50 का है.  अब टी-20 सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज 3-0 से अपने नाम करने में सफल हो गई है. ये देखना दिलचस्प होगा कि चौथे मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं.

यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक की पारी देख PAK पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने खुद के पकड़ लिए कान, बोले- कुछ समझ नहीं आया...

यह भी पढ़ें | वैभव के लिए किया त्याग..अभिषेक शर्मा ने बताया कैसे संजू सैमसन ने टीम इंडिया को बनाया निडर, बोले- 'वह निस्वार्थ


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com