Sanjay Manjrekar Vs Vaibhav Sooryavanshi: भारत-ए ने बुधवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. भारत ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम का नेट रन रेट +0.797 है. वहीं, 3 मुकाबलों में 2 जीत के साथ श्रीलंका (+0.494 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान (-1.983 नेट रन रेट) 3 में से 2 मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है. भले ही इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से बड़ा कमाल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने फील्डिंग करते हुए एक कमाल का कैच लपका जिसकी तारीफ हो रही है.
वहीं दूसरी ओर अशोक शर्मा ने भी अफगानिस्तान ए की पारी के दौरान मोहम्मद इशाक का कैच लपका जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर हैरान हो गए. बाकायदा पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अशोक शर्मा की तारीफ की है. मांजरेकर ने लिखा, "आज अब तक का सबसे बेहतरीन कैच में से एक देखा. डीप में खड़े अशोक शर्मा तेजी से उस गेंद की ओर दौड़े जो तेजी से जमीन की तरफ गिर रही थी. फिर उन्होंने जमीन से बस एक इंच ऊपर, दोनों हाथों से गेंद पकड़ने के लिए शानदार डाइव लगाई. जरूर देखिएगा."
Saw one of the best catches ever today. Ashok Sharma in the deep, sprinting towards the ball which was dying on him quickly. Then that brilliant dive full stretch to catch the ball an inch from the ground with 2 hands. Do watch! 🙇🙇#IndAVAfghA
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 17, 2026
दूसरी ओर मैच में 15 साल के वैभव ने खालिद तनीवाल का कैच लपका., वैभव ने शुल कंबोज की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर एक बेहतरीन कैच लपका, सोशल मीडिया पर वैभव के इस कैच की भी तारीफ हो रही है लेकिन संजय मांजरेकर ने वैभव के इस कैच को लेकर किसी तरह का रिक्शन नहीं दिया है. हालांकि पूर्व क्रिकेटर ने वैभव की श्रीलंका खिलाड़ी के साथ भिड़ने को लेकर आलोचना की .
If I was India A coach or manager I would have left Vaibhav Suryavanshi out for this game v AFG. Only to let him know that's it's not OK to get physical on the field. Whatever the provocations.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 17, 2026
अपने एक्स पर मांजरेकर ने लिखा, "अगर मैं भारत ए का कोच या मैनेजर होता, तो अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करता.ऐसा सिर्फ उन्हें यह समझाने के लिए करता कि मैदान पर शारीरिक रूप से आक्रामक होना या हाथापाई करना ठीक नहीं है, चाहे उकसाने वाली वजहें कुछ भी रही हों.
ये भी पढ़ें- Shubman Gill: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं