Vaibhav Sooryavanshi record in 2nd T20I : जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भले ही वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी में उन्होंने 3चौके और 1 छक्के लगाने का कमाल कर दिखाया. वैभव का स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा. वैभव बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वैभव ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 5 पारियां खेलकर कुल 112 रन, 22.40 के औसत के साथ बनाने में सफलता हासिल की है. वहीं, 15 साल के इस बैटर के नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस दान 211.32 का है.
वैभव ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी टी-20 इंटरनेशनल में करियर की पहली 5 पारियों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव के नाम टी-20 इंटरनेशनल में पहली 5 पारियों के बाद स्ट्राइक रेट 211.32 का है इस मामले में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं. युवी का टी20 इंटरनेशनल में करियर के पहली 5 पारियों के बाद स्ट्राइक रेट 235.09 का रहा था.
वैभव सूर्यवंशी 5 इंटरनेशनल इनिंग्स के बाद
- रन: 112
- एवरेज: 22.40
- स्ट्राइक रेट: 210+
- फिफ्टी: 1
महेला जयवर्धने से निकले आगे
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करियर की पहली पांच पारियों के बाद 211.32 का स्ट्राइक रेट है, ऐसा कर वैभव ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. महेला जयवर्धने का करियर की पहली पांच पारियों के बाद स्ट्राइक रेट 201.82 का रहा था. वहीं, मोहम्मद अशरफुल का स्ट्राइक रेट 5 पारियों के बाद 201.67 का था. इस मामले में पांचवें नंबर पर रिचर्ज लेवी हैं जिनका स्ट्राइक रेट करियर की पहली 5 पारियों के बाद 200 का रहा था.
दूसरे टी-20 में भारत को मिली जीत
भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मैच जीतकर जिम्बाब्वे का पूर्ण सफाया करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा
ये भी पढ़ें- अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं