Vaibhav Sooryavanshi record, RR vs LSG: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया. इस मैच में पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की थी और 159 रन बनाए थे जिसके बाद लखनऊ की टीम केवल 119 रन ही बना सकी. इस मैच में भले ही वैभव सूर्यवंशी केवल 8 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में 500 रन पूरा कर लिए. एक ओर जहां वैभव गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 500 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे कम्र उम्र में 500 रन पूरा करने का कमाल कर दिखाया.
सबसे कम्र उम्र में 500 IPL रन
- 15 साल 26 दिन - वैभव सूर्यवंशी
- 19 साल164 दिन - पृथ्वी शॉ
- 19 साल195 दिन - संजू सैमसन
- 19 साल 220 दिन - ऋषभ पंत
- 19साल 295 दिन - इशान किशन
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने 200 का स्ट्राइक रेट रखते हुए 500 आईपीएल रन पूरे नहीं किए हैं जो अपने-आप में एक ऐतिहासिक बात है.
आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा
ऐसा पहली बार हुआ है जब अपने आईपीएल करियर में वैभव सूर्यवंशी ने किसी बॉलर के खिलाफ मेडन ओवर खेला है. इससे पहले कभी भी वैभव ने आईपीएल में मेडन ओवर नहीं खेला था. बता दें कि मोहसिन खान के ओवर में वैभव आउट हुए और उनके खिलाफ एक भी रन भी नहीं बना पाए.
आईपीएल 2026 में वैभव का धमाका
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. वह इस सीजन में रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और कुल मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करने की उम्मीदें भी जगा दी हैं.
ये भी पढ़ें- Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं