विज्ञापन

IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

IND vs ENG, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज खेला जाने वाला है. आजके मैच में क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने मचाई हलचल

Vaibhav Sooryavanshi post Viral: इस सीरीज में सभी की निगाहें 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज में मौका नहीं मिल सका था.आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन दो मुकाबलों में सिर्फ 5 ही रन बना सके, अब इस बात पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या भारत इस युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका देगा या नहीं? वैसे टीम मैनेजमेंट ने इसपर अपना रूख अभी साफ नहीं किया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर कहा है कि टीम मैनेजमेंट सोच-विचार करने के बाद ही अपना फैसला करेगी, अय्यर ने पहले मैच के लिए हुए प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में बताया है कि "किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है,  हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे. यह काफी गोपनीय है." अय्यर ने पहले टी20 से पूर्व कहा ,‘‘ टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है .ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है. '

कप्तान के इस बयान ने वैभव के डेब्यू पर संशय बनाए रखा है लेकिन 15 साल के खिलाड़ी वैभव ने पहले टी20 मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया है जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है.  दरअसल, वैभव ने अपनो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ग्रेटफुल' इन.' और इसके बाद 'hourglass' (रेत की घड़ी) का इमोजी भी लगाया है.  

कैप्शन और इमोजी ने बढ़ाई हलचल

इस इमोजी ने फैन्स के मन में हलचल मचा दी है. दरअसल,  रेत की घड़ी इमोजी का मतलब काउंटडाउन के तौर पर देखा जाता है.  जब कुछ नया होने वाला हो. अब वैभव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल  है. सोशल मीडिया पर वैभव के पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे  हैं. पूर्व दिग्गज और फैन्स चाह रहे हैं कि वैभव को मौका मिले लेकिन टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करता है यह देखना काफी रोमांचक होगा.

क्या मिलेगा वैभव को डेब्यू का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट, डरहम में खेला जाएगा. यह मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, खासकर इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत में. यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ़ 138 है, इसलिए वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज को इस मैदान पर डेब्यू का मौका मिलना मुश्किल लग रहा है.   

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com