विज्ञापन

वैभव ने भारत में बहुत कूटे रन, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में कैसे खेलते हैं? उसपर टिकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की नजर

ग्लेन मैकग्रा ने वैभव सूर्यवंशी के लेकर दिया बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है वैभव का बैक लिफ्ट थोड़ा-बहुत ब्रायन लारा जैसा है और वह एक पावरफुल हीटर हैं.

वैभव ने भारत में बहुत कूटे रन, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में कैसे खेलते हैं? उसपर टिकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की नजर
ग्लेन मैकग्रा ने वैभव सूर्यवंशी के लेकर दिया बड़ा बयान

बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके विस्फोटक खेल की केवल देश में ही चर्चा नहीं हो रही है, बल्कि विदेशों में भी चल रही है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने भी उनकी बल्लेबाजी पर अपना विचार साझा किया है. मैकग्रा का मानना है कि वैभव का बैक लिफ्ट थोड़ा बहुत पूर्व कैरेबियन बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) जैसा है. 'द हिन्दू' अखबार को दिए गए बयान में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लीडिंग रन स्कोरर थे. उन्होंने 70 के करीब छक्के लगाए. उनका बैक लिफ्ट थोड़ा-बहुत ब्रायन लारा जैसा है और वह एक पावरफुल हीटर हैं, लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है, मैं किसी 15 साल के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता हुआ नहीं देखता हूं.'

56 वर्षीय मैकग्रा ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'इन खिलाड़ियों में कोई डर नहीं है. वह पैट कमिंस जैसे महान खिलाड़ी को भी हिट करते हैं. आप भारत में गेंदबाज की लाइन में आकर उसे हिट कर सकते हैं. मैं देखना चाहता हूं कि वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलते हैं तब कैसा प्रदर्शन करते हैं.'

दमदार खेल के बदौलत भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी जरूर महज 15 साल के हैं. मगर अपने शानदार खेल के बदौलत भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं. उन्हें आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. मौजूदा समय में वह भारतीय 'ए' टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. जहां इंडिया 'ए',  श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच त्रिकोणीय सीरीज जारी है.

वैभव सूर्यवंशी का घरेलू क्रिकेट करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक घरेलू क्रिकेट में कुल आठ फर्स्ट क्लास, आठ लिस्ट 'ए' और 34 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207, लिस्ट 'ए' की आठ पारियों में 44.12 की औसत से 353 और टी20 की 34 पारियों में 44.75 की औसत से 1477 रन निकले हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर के तूफानी छक्के से घायल हुए नन्हा फैन, फिर स्टार ऑलराउंडर ने ऐसा करके जीता सबका दिल


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com