Mohammed Kaif on Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली और 17 गेंद पर 52 रन बनाए. वैभव की पारी को देखकर मोहम्म्द कैफ ने माफी मांगी है. वैभव की तूफानी पारी को देखकर कैफ ने पोस्ट शेयर किया और लिखा कि उन्होंने पिछले साल जो वैभव के बारे में सोचा था वह गलत था. कैफ ने आखिरकार वैभव की प्रतिभा का लोहा मान लिया है.

कैफ ने लिखा, "पिछले सीज़न में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को जरूरत से ज़्यादा ही हाइप मिल रही है.एक पुराने ज़माने के क्रिकेटर के तौर पर, मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. लेकिन एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अब अगले लेवल पर जाने के लिए तैयार है. यह 15 साल का लड़का दर्शकों का मनोरंजन भी कर सकता है और खेल भी सकता है."
Last season I thought Vaibhav Sooryavanshi was getting hyped way too early. An old-school cricketer, I believe there should be no haste in fast-tracking young players. But a year later, I think he is ready to graduate to the next level. The 15 year boy can entertain and play…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 30, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. राजस्थान की ओर से 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 305 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं