विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में उड़ेगा सुरेश रैना का मेगा रिकॉर्ड? हैदराबाद के खिलाफ चूके थे एक बॉल से

Vaibhav Sooryavanshi Eye Suresh Raina Record Fastest IPL Playoffs Fifty: हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में पचासा जड़ा था. लेकिन वह सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गेंद से चूक गए थे. देखना मजेदार होगा कि क्या गुजरात के खिलाफ वह आज यह रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं या नहीं.

वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में उड़ेगा सुरेश रैना का मेगा रिकॉर्ड? हैदराबाद के खिलाफ चूके थे एक बॉल से
Vaibhav Sooryavanshi Eye Suresh Raina Record Fastest IPL Playoffs Fifty

Vaibhav Sooryavanshi Eye Suresh Raina Record Fastest IPL Playoffs Fifty: लगभग 48 घंटे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजरें गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उसी तूफानी अंदाज को जारी रखने की होगी. शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा. वैभव की कोशिश ना सिर्फ कोहराम मचाने की होगी बल्कि वो अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में भी पहुंचाना चाहेंगे. पैट कमिंस की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण पर वैभव कहर बनकर टूटे थे. उन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. वैभव सिर्फ 16 गेंदों में अर्द्धशतक लगाने में सफल हुए थे. हालांकि, इस दौरान वो सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ने से एक गेंद से चूक गए थे. ऐसे में आज वो यह कसर भी पूरी कर देना चाहेंगे. 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 334 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल प्लेऑफ में सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्द्धशतक लगााने वाले बल्लेबाज हैं. सुरेश रैना ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. वैभव ने भी हैदराबाद के खिलाफ अपना अर्द्धशतक पूरा करने के लिए 16 गेंद ली थी. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 2009 में दिल्ली के खिलाफ 17 गेंद में पचासा लगाया था. वैभव का अगर आज बल्ला चला तो वह आज इस रिकॉर्ड को तोड़ देना चाहेंगे.

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्द्धशतक

  • सुरेश रैना- 16 गेंद | 2014 पंजाब किंग्स के खिलाफ
  • वैभव सूर्यवंशी- 16 गेंद | 2026 सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
  • एडम गिलक्रिस्ट- 17 गेंद | 2009 दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ
  • महेंद्र सिंह धोनी- 20 गेंद | 2012 मुंबई इंडियंस के खिलाफ
  • डेवन स्मिथ- 21 गेंद | 2013 चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ

एलिमिनेटर में वैभव ने 334 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. कम से कम 75 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आईपीएल इतिहास में यह किसी भी खिलाड़ी का दूसरा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है. इस लिस्ट में भी सुरेश रैना पहले स्थान पर हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 मई 2014 में 348 की स्ट्राइक रेट से 87 रनों की पारी खेली थी. जबकि लिस्ट में तीसरे स्थान पर जेक फ्रेजर मैकगर्क हैं, जिन्होंने 2024 में मुंबई के खिलाफ 311 की स्ट्राइक रेट से 84 रन कूटे थे.  जबकि वैभव ने इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का था.

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंची राजस्थान तो रियान पराग के नाम होगा खास रिकॉर्ड, पीछे छूट जाएंगे रोहित शर्मा-एमएस धोनी

यह भी पढ़ें: बुमराह-कमिंस की बखिया उधेड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अब भी देखते हैं कार्टून?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com