बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी उम्र में जरूर छोटे हैं. मगर क्रिकेट की दुनिया में उनका कद काफी बड़ा हो गया है. इसका अंदाजा एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे हैं दलीप ट्रॉफी के फाइनल से लगाया जा सकता है. चेन्नई के क्रिकेट प्रेमियों को ज्यों ही पता चला कि वैभव एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिरकत करने वाले हैं. भारी तादाद में लोग वहां मैच का लुत्फ उठाने पहुंच गए. हाल यह रहा कि लोगों के भीड़ को देखते हुए तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को तीन और स्टैंड खोलने पड़े. इस दौरान जब तक वह मैदान में टिके रहे. लोगों के मुंह से केवल उन्हीं के नाम का नारा लगता रहा और ज्यों ही वैभव आउट हुए लोगों ने स्टेडियम से बाहर जाना भी शुरू कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने फैंस के बीच जाकर जीता सबका दिल
यहीं नहीं खास मौके पर युवा बल्लेबाज ने अपने चाहने वालों को निराश भी नहीं किया. दिन के खेल की समाप्ति के बाद जब खिलाड़ी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे. उस दौरान वह स्टैंड की तरफ गए और यहां अपने कुछ चाहने वालों को कैप, नोटबुक, कागज और जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया. जिससे उन लोगों का भी दिन बन गया.
When Chepauk cleared its throat for a glimpse of Vaibhav Sooryavanshi and the teenager obliged. pic.twitter.com/ZiUSrLW3a5
— Venkata Krishna B (@venkatatweets) September 6, 2026
वो खास पल जब वैभव सूर्यवंशी ने जीता सबका दिल
यह पहली दफा नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने काम से हर किसी का दिल जीता है. वह पहले भी कुछ ऐसे कार्य कर चुके हैं. जिसकी वजह से उनकी आज भी सराहना होती है, जो कुछ इस प्रकार है-
वैभव सूर्यवंशी ने अपने नन्हें फैन को पहनाई फूलों की माला
आईपीएल 2026 के दौरान हर कोई वैभव सूर्यवंशी की एक झलक पाने के लिए बेकरार था. टूर्नामेंट के दौरान ही जब वह अपने होटल पहुंचे तो उनकी वहां फूलों की माला के साथ स्वागत किया गया. जहां उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ माला को उतारकर अपने एक नन्हें फैन के गले में डाल दिया. जिसकी उस दौरान खूब सराहना हुई थी.
मां को समर्पित अनोखा 'A' सेलिब्रेशन
जिम्बाब्वे दौरे पर एक मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी ने महज 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी. जिसके बाद उन्होंने इस खास पल को खास तरीके से मनाया था. उस दौरान उन्होंने अपनी उंगलियों को 'A' आकार में बनाते हुए हर किसी को चौंका दिया था. जिसके बाद उनका यह सेलिब्रेशन स्टाइल काफी चर्चा में आ गया था. बाद में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने वह खास इशारा अपनी मां के लिए किया था. जिसके बाद तो लोगों की भावनाएं उनके लिए और बढ़ गईं. लोगों ने उस दौरान उनकी खूब सराहना की थी.
दिग्गजों की पैर छूने वाली आदत
वैभव सूर्यवंशी के जिस कार्य की सबसे ज्यादा सराहना होती है. वह है उनका संस्कार. कई मुकाबलों के बाद देखा गया है वह अपने से बड़े दिग्गजों का पैर छूकर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं. आईपीएल के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर, संजय बांगर का पैर छूकर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था. जिसकी खूब तारीफ हुई थी.
फैंस के लिए खुद खींची तस्वीर
हम और आप अकसर देखते हैं कि कई बड़े खिलाड़ी अपने चाहने वालों को निराश कर देते हैं. मगर वैभव के अंदर यह खूबी नहीं है. वह कई बार अपने चाहने वालों के साथ तस्वीर खिंचवा चुके हैं. यहीं नहीं उन्होंने कई बार फैंस की तरफ से बढ़ाए गए फोन को लेकर खुद तस्वीर ली है. जिससे उनका दिन गुलजार हो गया.
यह भी पढ़ें- 'मियां भाई' की बाउंसर बनी 'खूनी गेंद', बीच मैदान में दर्द से चीख उठे अनुकूल, फिर क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं