विज्ञापन

T20 WC 2026 Latest Points Table: यूएसए की जीत से अंकतालिका में हुआ बदलाव, जानें भारत की स्थिति

ICC Mens T20 World Cup 2026 Latest Points Table: नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत के साथ ही यूएसए की टीम अंकतालिका में दो अंकों (+o.533) के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

T20 WC 2026 Latest Points Table: यूएसए की जीत से अंकतालिका में हुआ बदलाव, जानें भारत की स्थिति
संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी
  • USA ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की
  • यूएसए की टीम 196 रन बनाकर मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें सैतेजा मुक्कमल्ला ने 79 रन की अहम पारी खेली
  • नीदरलैंड्स की टीम 15.5 ओवर में मात्र 103 रन पर ऑलआउट हो गई, और विपक्षी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ICC Mens T20 World Cup 2026 Latest Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच चेन्‍नई में खेला गया. जहां यूएसए की टीम 93 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही ग्रुप 'ए' से यूएसए की टीम अंकतालिका में दो अंकों (+o.533) के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम आज के मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद चौथे स्थान पर स्थित है. नीदरलैंड्स के खाते में भी दो अंक (-1.352) हैं. मगर वह रन रेट के आधार पर पीछे हैं. यही वजह है कि वह यूएसए से एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर काबिज है. 

टॉप पर स्थित है भारत

ग्रुप 'ए' से अंकतालिका में टॉप पर भारतीय टीम काबिज है. ब्लू टीम ने खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं. इस बीच उसे अपने दोनों मुकाबलों में जीत मिली है. यही वजह है कि उसके खाते में चार अंक (+3.050) हैं. वहीं पाक टीम भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हुई है. मगर रन रेट के आधार पर पीछे होने की वजह से दूसरे स्थान पर काबिज है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य टीमों की स्थिति

Latest and Breaking News on NDTV

यूएसए को मिली ऐतिहासिक जीत 

यूएसए ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ यूएसए ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे. इस टीम को 27 के स्कोर पर शायन जहांगीर (20) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की. कप्तान मोनांक 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

सैतेजा ने संजय कृष्णमूर्ति (1) के साथ 23 रन, जबकि शुभम रंजने के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शुभम 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 79 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

विपक्षी टीम से बास डी लीडे ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट हासिल किया. इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई. इस टीम को 9 के स्कोर पर माइकल लेविट (3) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद बास डी लीडे ने मैक्स ओ'डॉड के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की.

मैक्स ओ'डॉड 17 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही. इस बीच स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रीलोफ वान डर मर्व 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

विपक्षी खेमे से हरमीत सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि शैडली वैन शल्कविक ने 3 विकेट निकाले. 2 विकेट मोहम्मद मोहसिन के हाथ लगे. एक सफलता नोस्तुश केंजीगे ने हासिल की. (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: कौन दे सकता है टीम इंडिया को शिकस्त? पाकिस्तानी दिग्गज के बयान ने पूरी दुनिया को चौंकाया
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com