USA Captain Monank Patel Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला 6 जून को पाकिस्तान और यूएसए के बीच डलास में खेला गया. इस मैच में नौसिखिए यूएसए की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में सबको चौंकाते हुए मेजबान देश ने पाकिस्तान को मात दी. मैच के बाद यूएसए के कप्तान मोनंक पटेल काफी खुश नजर आए.
31 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, 'डलास में टॉस जीतकर हमने पहले पॉवरप्ले में जिस तरह से गेंदबाजी की, उन्हें विकेट बचाए रखने के लिए मजबूर कर दिया. हमें पता था कि अगर उनके बीच साझेदारी होती है तो वह बाद में जोखिम उठाएंगे और रन बनाएंगे.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विजेता टीम के कप्तान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम जानते थे कि 160 रन के लक्ष्य के साथ हम खेल में बने हुए हैं. हमें बस एक साझेदारी की जरूरत थी. वर्ल्ड कप खेलते हुए आपको हर साल ऐसा कारनामा करने का मौका नहीं मिलता है. हम हर एक गेंद पर पूरी तरह प्रतिबद्ध थे.'
यूएसए की जीत में मोनंक पटेल का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 38 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की टीम को शिकस्त देना वो भी पहली बार उनके खिलाफ खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि है.'
'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड लेते हुए उन्होंने कहा, 'टीम की जीत में पूरी टीम का प्रयास था. हमने टॉस जीता और परिस्थितियों का अच्छी तरह से उपयोग किया. उन्हें 160 रन तक सीमित रखना, वास्तव में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया.'
टीम की जीत में बेहतरीन प्रदर्शन कर पटेल काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, 'मैं अपने योगदान से खुश हूं. इससे ज्यादा मैं इस बात से खुश हूं कि हमने गेम जीता है. टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण 2 अंक पाकर खुशी हो रही है. एक बल्लेबाज और खिलाड़ी के तौर पर आप बड़े मैचों में प्रदर्शन करना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि मेरी पारी विजयी रही.'
यह भी पढ़ें- PAK vs USA: अमेरिका के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की किरकिरी, कप्तान बाबर आज़म ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं