भले ही सचिन तेंदूलकर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन देश-विदेश में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. लोग सचिन को लेकर दीवाने हैं. केरल में ऐसे ही एक प्रोफेसर सामने आए हैं, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर पर केंद्रित अनूठी लाइब्रेरी स्थापित की है, जो चर्चा का केंद्र बन गई है.
मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर वशिष्ट मणिकोठ ने कोझीकोड में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर केंद्रित लाइब्रेरी स्थापित की है. इस लाइब्रेरी में सचिन की आत्मकथा, संस्मरण समेत उनपर केंद्रित 60 किताबें हैं. खास बात यह है कि ये किताबें 11 भाषाओं में हैं. जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती आदि हैं. वशिष्ट मणिकोठ द्वारा स्थापित यह अनूठी लाइब्रेरी अब आसपास चर्चा का केंद्र बन गई है. खासकर युवाओं में यह खूब लोकप्रिय हो रही है.
History professor Vasisht Manikoth from Malabar Christian College has set up a library on Sachin Tendulkar in Kozhikode. The library consists of 60 books on Sachin, published in eleven languages including Malayalam,Tamil, Telugu, Kannada, Marathi, Gujarati & Hindi. #Kerala pic.twitter.com/d0Z3sAEwvr
— ANI (@ANI) April 24, 2018
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं