विज्ञापन

'कंधों पर और बोझ बढ़ गया...,' पांचवें T20 में 93 रन ठोककर टिम सीफर्ट ने बयां किया दर्द

पांचवें T20 में 93 रन ठोककर टिम सीफर्ट ने कहा, 'अपना पहला इंटरनेशनल शतक न लगा पाने का बोझ अभी भी मेरे ऊपर है. इसलिए, मैं थोड़ा निराश जरूर हूं.'

'कंधों पर और बोझ बढ़ गया...,' पांचवें T20 में 93 रन ठोककर टिम सीफर्ट ने बयां किया दर्द
टिम सीफर्ट
IANS

रविवार को सेडन पार्क में भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी T20I मैच में टिम सीफर्ट अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाने से चूक गए. वह 93 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके लिए जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है. पांचवें T20I से पहले तक सीफर्ट के लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही थी, क्योंकि पिछले चारों मैचों में वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए थे. हालांकि, इस मैच में 13 रन के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 50 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली.

नीतीश कुमार रेड्डी की एक 'बैक-ऑफ-ए-लेंथ' गेंद उनके स्टंप्स पर जा लगी, जिससे वह अपने पहले इंटरनेशनल शतक से महज 7 रन दूर रह गए. न्यूजीलैंड ने 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवां मैच 7 विकेट से जीता. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीफर्ट ने मजाक में कहा कि अभी भी उनके ऊपर एक 'बोझ' बना हुआ है.

मेरे कंधों और पीठ पर भारी बोझ

उन्होंने मजाक करते हुए कहा, "देखिए, सबसे अहम बात जीतना है, लेकिन साथ ही, अपना पहला इंटरनेशनल शतक न लगा पाने का बोझ अभी भी मेरे ऊपर है. इसलिए, मैं थोड़ा निराश जरूर हूं. मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मेरे कंधों और पीठ पर बोझ और भारी हो गया है. लेकिन खैर, सबसे जरूरी बात जीतना है, और यही सबसे अच्छी बात है.'

सीफर्ट ने आगे कहा, 'आखिरकार, आपको कभी न कभी तो उस मुकाम तक पहुंचना ही होता है, खासकर तब जब आपने पहले कभी ऐसा न किया हो. उम्मीद है कि अपना पहला शतक लगाने के लिए मुझे और 95 मैच नहीं खेलने पड़ेंगे. देखते हैं आगे क्या होता है.'

न्यूजीलैंड के इस ओपनर ने यह भी बताया कि कीवी ओपनर्स के लिए परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना बहुत जरूरी है. शुरुआती चार मैचों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की. 'देखिए, मुझे लगता है कि आपको खुद के प्रति ईमानदार रहना चाहिए. T20 क्रिकेट में आप कभी-कभी बहक सकते हैं, लेकिन आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अच्छे और सुरक्षित शॉट्स खेलें.

यह भी पढ़ें-  इंडिया का अगला मैच कब-किसके खिलाफ है? रोहित-विराट के साथ उतरेगी वनडे टीम

यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, T20I सीरीज में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com