इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेट में युवा बल्लेबाज हैदर अली की जोर-शोर से चर्चा है. पाकिस्तानी घरेलू क्रिेकेट में हैदर अली ने सिर्फ 7 मैचों में 49.61 की औसत से अभी तक 645 रन बना डाले हैं. स्थानीय मीडिया उनकी विराट कोहली और बाबर आजम के साथ तुलना पहले से ही शुरू कर चुका है, लेकिन हैदर की नजरें कहीं और ही टिकी हुई हैं. जी हां, दाएं हत्था इस बल्लेबाज की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी हैं. हैदर अली जो हैं, वह बाबर आजम या विराट की तरह नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की तरह बैटिंग करना चाहते हैं. हैदर कहते हैं कि उनके आदर्श रोहित शर्मा हैं. रोहित की सर्वश्रेष्ठ बात उनका स्ट्राइकरेट है और अपने गेम में मैं वही चाहता हूं. हैदर का कद दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से और ऊंचा हो गया.
Ramiz Raja urges Haider Ali to develop consistency https://t.co/F0SYa1NAn0 pic.twitter.com/i9YxMND6EX
— انکل جمہوریت (@UncleJamhoriat) March 23, 2020
हैदर ने पीएसएल में 9 मैचों में 239 रन बनाए. कोरोना के चलते लीग रद्द होने से पहले हैदर पेशावर जल्मी के लिए खेल रहे थे. पाकिस्तान के पूर्व ओपनर रमीज राजा ने भी हैदर को बाबर व कोहली जितना ही प्रतिभाशाली बताते हुए कहा कि इस बल्लेबाज में बहुत टैलेंट है और पीएसएल के पहले सेशन में उसने अपने लिए काफी नाम कमाया है. हालांकि, हैदर को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और उनका आदर्श क्रम नंबर तीन है.
VIDEO: जानिए अपने करियर को लेकर विराट क्या कह रहे हैं.
राजा ने कहा कि हैदर को बाबर और विराट के रवैये पर अमल करना होगा. ये दोनों ही ज्यादा इंप्रोवाइज्ड नहीं करते. विराट और बाबर इतने प्रतिभाशाली हैं कि ये अपने पारंपरिक शॉटों पर ही भरोसा करते हैं, लेकिन हैदर को अपने खेल को लेकर जागरूक रहने और बड़ी पारियां लगातार खेलने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं