विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2023

'तब वर्ल्ड कप फाइनल में तस्वीर एकदम अलग होती', वसीम अकरम ने बताया कि भारत के साथ क्या गलत गया

19 नवंबर को फाइनल की हार के बाद से ही भारत के प्रदर्शन की समीक्षा जारी है, लेकिन अकरम की बात से साफ है कि पहली बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम की एप्रोच संदिग्ध रही

'तब वर्ल्ड कप फाइनल में तस्वीर एकदम अलग होती', वसीम अकरम ने बताया कि भारत के साथ क्या गलत गया
Wasim Akram ने यह भी बताया कि फाइनल में केएल राहुल क्यों खुलकर नहीं खेल सके
मुंबई:

पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) का मानना है कि भारत के पुछल्ले खिलाड़ियों की लंबी सूची होने से केएल राहुल (KL Rahul) पिछले दिनों World Cup 2023 Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी नहीं कर सका. और यह भारत की हार का एक कारण रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाये जिसमें राहुल ने 107 गेंद में 66 रन बनाये जिसमें एक ही चौका शामिल था .

अकरम ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘अगर मुझे कोई एक कारण चुनना हो तो मुझे लगता है कि मध्यक्रम को ‘करो या मरो' की सोच के साथ खेलना चाहिये था. मैं समझ सकता हूं कि राहुल के दिमाग में क्या चल रहा था. जडेजा के बाद कोई बल्लेबाज नहीं था और उसे जोखिम लिये बिना टिककर खेलना था.' 

महान पेसर ने कहा, 'फाइनल में भारत को हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खली जो मध्यक्रम को संतुलन देते हैं. हार्दिक टीम में होता तो राहुल जोखिम ले सकता था. अगर उसने जोखिम लिया होता और आउट हो जाता तो भी लोग उसकी आलोचना करते.भारत ने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाये होते तो मैच की तस्वीर कुछ और होती.'

उन्होंने तेजी से शुरूआत देने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसने पूरे विश्व कप में ऐसे ही खेला. पूरे टूर्नामेंट में किसी ने इसकी शिकायत नहीं की. वह 50 के भीतर आउट होता रहा, लेकिन टीम को तेज शुरुआत दी. फाइनल में भी उसने ऐसा किया तो लोग शिकायत करने लगे.' अकरम ने कहा, ‘वह स्पिन को बखूबी खेलने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है. वह फाइनल में मैक्सवेल का शिकार हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि रोहित ने अच्छा खेला और उसे इसमें बदलाव की जरुरत नहीं है.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Kannaur Lokesh Rahul, ICC Cricket World Cup 2023, India Vs Australia T20I Series 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com