- साक्षी का वीरवार को जन्मदिन
- Happy Birth Day साक्षी !
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी किया वीडियो
एक समय था, जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लंबी जुल्फें पूरे देश के युवाओं के लिए मॉडल थी और हर बड़े मंच पर उनके लंबे बालों की चर्चा होती रहती थी. बात यहां तक पहुंची कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने सार्वजनिक मंच पर धोनी (MS Dhoni) से कभी भी बाल न कटवाने का अनुरोध किया, लेकिन इसके उलट धोनी की पत्नी साक्षी को धोनी के लंबे बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं. अब साक्षी ने कहा है कि जब वे दोनों पहली बार मिले थे और तब अगर धोनी के लंबे बाल होते, तो वह उनकी तरफ देखती तक नहीं. बता दें कि आज वीरवार को साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का 32वां जन्मदिन है और इसी मौके पर धोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर साक्षी का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में साक्षी एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर कई खुलासे किए.
"Cricket is his priority, he's my priority!" The Super Queen behind the Super King. #SuperBirthday @SaakshiSRawat #WhistlePodu pic.twitter.com/K7SJ7ejStc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 19, 2020
आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में साक्षी ने कहा कि सौभाग्य से मैंने धोनी को कभी भी लंबे बालों के साथ नहीं देखा. अगर मैं माही से तब मिली, जब वह नारंगी रंग में लंबे बाल रखते थे, तो मैं उनकी तरफ देखती तक नहीं. यहां सौंदर्यशास्त्र का अपना महत्व है. यह सही है कि लंबे बाल जॉन इब्राहिम पर बहुत ही फबते हैं, लेकिन धोनी पर लंबे बॉल और इस पर नारंगी रंग कभी भी नहीं फबा.
यह भी पढ़ें: दौरा ढंग से शुरू नहीं हुआ, रिकी पोंटिंग ने शुरू कर दिया मनोवैज्ञानिक खेल, बोले कि...
साक्षी ने वीडियो में यह भी कहा कि वह इकलौती ऐसी शख्स हैं, जो धोनी को गुस्सा दिला सकती हैं. साक्षी बोलीं कि मैं केवल इकलौती शख्स हैं, जो धोनी को कूल हेड से हॉट हेड में बदल सकती हूं. वह हर बात को लेकर शांत हैं, लेकिन मैं इकलौती हूं, जो एमएस को गुस्सा दिला सकती हूं क्योंकि मैं धोनी के सबसे ज्यादा नजदीक हूं. हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाली साक्षी ने कहा कि वह धोनी के साथ क्रिकेट के बारे में चर्चा नहीं करतीं क्योंकि उनका मानना है कि यह उनका पेशा है.
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई ने सालाना अनुबंध की शर्त में किया बदलाव, अब इन खिलाड़ियों की भी होगी चांदी
उन्होंने कहा कि हम कभी क्रिकेट को लेकर विमर्श नहीं करते. यह एमएस का काम है. मान लो कि आपका पति ऑफिस जाता है और वह करता है, जो आपका बॉस कहता है. ऐसे में आप क्या करोगे. आप कुछ नहीं करोगे. वे पेशेवर लोग हैं. बेटी जीवा के बारे में पूछने पर साक्षी ने कहा कि बेटी केवल धोनी की ही बातें सुनती है. कई बार ऐसा होता है कि मैं उससे अपना खाना खत्म करने को कहती हूं, लेकिन एमएस के एक ही बार कहने पर वह झट से ऐसा कर देती है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं