विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2020

इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद का अटैक डेथ ओवरों में है बेस्ट, कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा

वॉर्नर ने सनराइजर्स के साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टा से इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र में कहा ,‘‘हमारे पास अच्छी टीम है, सबसे अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में काफी गहराई है

इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद का अटैक डेथ ओवरों में है बेस्ट, कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा
डेविड वॉर्नर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में ‘डैथ ओवरों' में उनकी टीम की गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ है. चार साल पहले खिताब जीत चुके सनराइजर्स के पास भारत के भुवनेश्वर कुमार जैसा तेज गेंदबाज और अफगानिस्तान के रशीद खान जैसा स्पिनर है.  

वॉर्नर ने सनराइजर्स के साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टा से इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र में कहा ,‘‘हमारे पास अच्छी टीम है, सबसे अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में काफी गहराई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छे स्विंग गेंदबाज और डैथ ओवरों के लिये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी संयोजन है.''वहीं हमारे पास पेसरों और राशिद जैसे स्पिन गेंदबाजों का बेहतरीन संयोजन है, जो डेथ ओवरों हमारी गेंदबाजी  आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ बनाता है. 

वॉर्नर ने कहा कि यह न केवल बहुत ही मारक है, बल्कि इससे निपटना दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाजों के लिपटना बहुत ही मुश्किल है. यहां निपटने से मतलब इन आखिरी ओवरों में अच्छी तरह से रन बटोरने से है.

VIDEO:  विराट ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ी बात की थी. 

बेयरस्टॉ के साथ शानदार जोड़ी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘‘ विकेटों के बीच दौड़ काफी अहम है. हम दोनों का यही मजबूत पक्ष है. हम एक दो रन लेकर शुरू ही से दबाव बनाने में विश्वास करते हैं''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com