विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

फ्रेड ट्रूमैन ने ठीक 68 साल पहले ऐसा बुरा कहर ढहाया था भारतीय बल्लेबाजों पर और..

कहर ऐसा कि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 58 रन बनाकर आउट हो गई. और ट्रूमैन ने सिर्फ 31 रन देकर 8 विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी को निस्तेज कर दिया. पहला टेस्ट खेल रहे टॉनी लुक ने बहुत ही बेहतरीन कैच शॉर्टलेग पर लपक कर वीनू मांकड को चलता किया. 

फ्रेड ट्रूमैन ने ठीक 68 साल पहले ऐसा बुरा कहर ढहाया था भारतीय बल्लेबाजों पर और..
फ्रेड ट्रूमैन पूरी सीरीज में भारत पर कहर बनकर टूटे
  • न हजारे चले न ही उमरीगर
  • वीनू मांकड भी हुए फ्लॉप
  • ...और भारत गया 207 रन से हार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

यह ठीक आज का दिन (#OnthisDay) मतलब 19 जुलाई साल 1952 का दिन था. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे में इसी ओल्डट्रैफर्ड के मैनचेस्टर मैदान पर तीसरा टेस्ट खेल रही थी, जहां आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. और इस दिन युवा और बहुत ही तेज गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगातार हमला बोलना जारी रखा. पहले दो टेस्ट मैचों में फ्रेड ट्रूमैन ने 15 विकेट चटकाए थे और इस बार फिर से 19 जुलाई 1952 को इस गेंदबाज का कहर बुरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों पर टूटा. 

कहर ऐसा कि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 58 रन बनाकर आउट हो गई. और ट्रूमैन ने सिर्फ 31 रन देकर 8 विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी को निस्तेज कर दिया. पहला टेस्ट खेल रहे टॉनी लुक ने बहुत ही बेहतरीन कैच शॉर्टलेग पर लपक कर वीनू मांकड को चलता किया. 

और जब भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, तो टॉनी ने भारत को 82 पर समेटने में अहम भूमिका निभायी. टॉनी ने सिर्फ 9.3 ओवरों में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए. 19 जुलाई 1952 को हुए पूरे दिन के खेल में 22 विकेट गिरे और चर्चा का विषय रहे फ्रेड ट्रूमैन, जिन्हें भले ही दूसरी पारी में एक विकेट मिला, लेकिन यह पहली पारी में उनके चटकाए 8 विकेट का 'टेरर' ही था, जिससे भारतीय बल्लेबाज एकदम से सहम गए. इंग्लैंड ने भारत को इस टेस्ट में 207 रनों के भारती अंतर से मात दी. 

VIDEO: कुछ दिन पहले ही  विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com