विज्ञापन

तमिलनाडु में 'थलापति' विजय का धमाका, द्रविड़ और पुजारा वाले अंदाज में राजनीति के मैदान पर जड़ा शतक

'Thalapathy' Vijay Makes a Splash in Tamil Nadu: विजय ने भी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बेहद शालीनता और बिना किसी हड़बड़ी के की.

तमिलनाडु में 'थलापति' विजय का धमाका, द्रविड़ और पुजारा वाले अंदाज में राजनीति के मैदान पर जड़ा शतक
'Thalapathy' Vijay Makes a Splash in Tamil Nadu

'Thalapathy' Vijay Makes a Splash in Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त एक बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) अपने पहले ही चुनाव में राज्य के बड़े-बड़े सियासी सूरमाओं को कड़ी टक्कर दे रही है. ताजा रुझानों में TVK राज्य की दो बड़ी पार्टियों, DMK और AIADMK, को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे चल रही है. विजय के इस प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि उन्होंने परंपरागत राजनीति से हटकर एक ऐसी रणनीति अपनाई जिसने उन्हें पहले ही डेब्यू चुनाव में जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया है.

विजय के काम करने के इस खास तरीके की तुलना अब दिग्गज क्रिकेटरों से की जा रही है. NDTV के एक शो के दौरान विशेषज्ञों ने थलापति विजय की तुलना राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों से की. पैनलिस्ट्स का मानना है कि विजय ने द्रविड़ की तरह 'दीवार' बनकर संयम दिखाया. उन्होंने न तो कोई जल्दबाजी की, न ही बड़े-बड़े इंटरव्यू दिए. वो चुपचाप अपनी पिच पर टिके रहे, अपना शानदार मैनिफेस्टो तैयार किया और बिना किसी शोर-शराबे के डिजिटल मीडिया और अपनी बस यात्रा के जरिए सीधे जनता से जुड़े.

जैसे द्रविड़ और पुजारा क्रीज पर सेट होने के लिए वक्त लेते हैं और फिर विरोधियों के पसीने छुड़ा देते हैं, ठीक उसी तरह विजय ने भी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बेहद शालीनता और बिना किसी हड़बड़ी के की. विजय का अंदाज 'ठोस' है. उन्होंने एमजीआर और जयललिता की तरह जमीनी नब्ज को समझा और बिना किसी बयानबाजी के खुद को साबित किया. नतीजों ने साफ कर दिया है कि राजनीति के इस खेल में थलापति विजय ने 'टेस्ट मैच' वाले धैर्य के साथ 'टी20' वाली रफ्तार से जीत हासिल की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com