विज्ञापन

'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश

'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश

'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश
Zaheer Khan clear message Mohammed Shami

भारतीय क्रिकेट सेटअप में मोहम्मद शमी के लिए आगे का रास्ता क्या है? फिलहाल, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस अनुभवी तेज गेंदबाज की राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए उत्सुक नहीं दिख रही है. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और इसके लिए भारत ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुमराह जैसे के चोटिल होने पर भी चयनकर्ता अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. इन परिस्थितियों के बावजूद, सेलेक्शन बैठकों में 2023 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के नाम पर चर्चा तक नहीं हो रही है. वहीं अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी शमी के मामले पर चुप्पी तोड़ी है. जहीर की मानें तो शमी को वापसी की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. 

भारत के सफलतम तेज गेंदबाजों में शामिल जहीर खान से जब मोहम्मद शमी को लेकर सवाल हुआ तो इस उन्होंने अपनी ईमानदार राय शेयर की. पूर्व सीमर ने माना कि भारतीय टीम की प्राथमिकताएं अभी कहीं और हैं. हालांकि, ज़हीर को नहीं लगता कि शमी को हार मान लेनी चाहिए.

जहीर खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,"यह आपका फैसला है, आप किस तरह आगे बढ़ना चाहते हैं. अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, तो आप उपलब्ध रहते हैं. मैं चीजों को इसी तरह देखता हूं. टीम की सोच अलग है, लेकिन आपके सोचने का तरीका महत्वपूर्ण है. अगर आप योगदान देना चाहते हैं, तो यह आपका फैसला है."

जहीर ने आगे कहा,"टीम जिस तरह से चीजों को देख रही है और स्कीम ऑफ थिंग्स में क्या चल रहा है, कभी-कभी आप एनालाइज कर सकते हैं कि आप कैसे सोच रहे हैं. लेकिन आप उसमें कैसे अपना योदगान दे सकते हैं? एक प्लेयर के तौर पर, आपको वही करना चाहिए जो शमी कर रहा है. वह खेल रहा है. जैसा आपने कहा, वह मैच खेल रहा है. यह इंपॉर्टेंट है."

ज़हीर से भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती इंजरी लिस्ट के बारे में भी पूछा गया. बुमराह लगातार दो सीरीज़ के लिए खुद को फिट रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं वाशिंगटन सुंदर, बी साई सुदर्शन, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भी सवाल है. हालांकि, ज़हीर ने इसे बस खेल का हिस्सा माना है.

उन्होंने कहा,"चोटें खेल का हिस्सा हैं. वे हर इंसान के सफ़र का हिस्सा हैं. आप वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन आपको घटनाओं की टाइमिंग को भी समझना होगा. आप कुछ चीज़ें देख सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर, आपको उसी हिसाब से प्लान बनाना होगा. अगर किसी तेज़ गेंदबाज़ को चोट लगती है या वह मुश्किल दौर से गुज़रता है, तो अपने हाथों में चीज़ों को कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है. आपको उन्हें ठीक से कंट्रोल करना होगा. जब तक आपको असली वजह का पता नहीं चलता, आप आगे नहीं बढ़ सकते."

यह भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया में हुई एंट्री तो सरफराज खान ने इस तरह जताई खुशी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पहला रिएक्शन

यह भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप जैसे दिग्गजों पर भारी पड़ा यह ऑलराउंडर, नीलामी में बरसा पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zaheer Khan, Mohammad Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com