विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2018

टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन भारत में कर रहे अब यह काम

कई विदेशी क्रिकेटरों का भारत से व्यापार के सिलसिले में भारत आना लगा रहता है. और अब गैरी कर्स्टन भी इसी राह पर हैं, लेकिन यह बिजनेस कम और खेल से जुड़ा मामला ज्यादा है.

टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन भारत में कर रहे अब यह काम
गैरी कर्स्टन
  • गुरु गैरी का भारत प्रेम!
  • कर्स्टन भारत मिशन पर!
  • कई शहरों में ट्रॉयल आयोजित करा रहे कर्स्टन
नई दिल्ली: टीम इंडिया को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाने वाले कोच गैरी कस्टर्न इस समय भारत में खास काम को अंजाम दे रहे हैं, जिसके लिए वह विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं. दरअसल गैरी भारत में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं. 

इसके तहत कर्स्टन 23 अप्रैल से 18 मई तक देश भर के छह शहरों-पुणे, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू,चेन्नई और जयपुर में ट्रायल्स का आयोजन करेंगे. हर शहर से छह खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को पुणे में शिविर में बुलाया जाएगा, जिनमें से शीर्ष-3 खिलाड़ियों को दो महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर टीम इंडिया के सितारे युवराज सिंह ने कही ये बड़ी बात

ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी को अपना नाम और शहर का नाम लिखकर आयोजकों द्वारा दिए गए नंबर पर संदेश भेजना होगा. इस संदेश के मिलने के बाद आयोजक एक लिंक भेजेंगे जिस पर उपलब्ध फॉर्म को खिलाड़ी को भरकर भेजना होगा. दिल्ली में 10 और 11 मई को ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे.

VIDEO: इन दिनों आईपीएल की धूम है. विराट कोहली का हालिया इंटरव्यू सुनिए
गैरी कर्स्टन चयनित खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका स्थित अपनी अकादमी लेकर जाएंगे और वहीं पर इन्हें तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gary Kirsten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com