T20 World Cup SA vs WI: 144 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. सुपर 12 राउंड में वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी हार है. इस बार वेस्टइंडीज के गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे हैं. इस हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में अकिल हुसैन को सिर्फ सफलता मिली. बता दें कि साउथ अफ्रीका को पहले ही ओवर में कप्तान के रूप में तगड़ा झटका लगा था. बावुमा 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रीज़ा हेंड्रिक्स ने रस्सी वैन डेर डूसेन के साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन 61 रन के स्कोर पर हेंड्रिक्स आउट होकर पवेलियन लौटे हैं. उन्हें अकिल ने आउट किया. इसके बाद मार्करम और रस्सी वैन डेर डूसन ने फिर संभल कर बल्लेबाजी की और आखिर में टीम को जीत दिला दी. स्कोरकार्ड
South Africa are off the mark #T20WorldCup | #SAvWI | https://t.co/q4GrnhOJA6 pic.twitter.com/aOo7T5906r
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 26, 2021
End of the innings!
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 26, 2021
West Indies end up with a total of 143/8.
Which side will clinch their first victory of the tournament? #T20WorldCup | #SAvWI | https://t.co/q4Grni6krE pic.twitter.com/FyloGjySgC
T20 World Cup 2021, South Africa vs West Indies Live Cricket Score Straight From Dubai International Cricket Stadium, Dubai