विज्ञापन

89 रन बनाते ही संजू सैमसन ने विराट कोहली के किस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली?

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

89 रन बनाते ही संजू सैमसन ने विराट कोहली के किस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली?
इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते संजू सैमसन.
IANS

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन ने नया रिकॉर्ड बना दिया. इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. बल्लेबाजी के दौरान संजू सैमसन ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वह विल जैक्स की गेंद पर फिल सॉल्ट को कैच थमा बैठे.

सैमसन दूसरे सेमीफाइनल में भले ही टीम इंडिया के लिए शतक नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. 

नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

Latest and Breaking News on NDTV
  • फिन एलन: मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रिका के खिलाफ जबरदस्त 100 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने मात्र 33 गेंद पर 100 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. एलन की जबरदस्त पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंच गई है.
Latest and Breaking News on NDTV
  • तिलकरत्ने दिलशानः श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी. फिन एलन से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी दिलशान के नाम ही थी. उस वर्ल्ड कप में श्रीलंका फाइनल में पाकिस्तान से हार गई थी.
Latest and Breaking News on NDTV
  • विराट कोहलीः 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने 47 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के जड़कर 89 रन बनाए थे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे. कोहली की इतनी शानदार पारी के बावजूद टीम इंडिया वेस्टइंडीज से हार गई थी.
Latest and Breaking News on NDTV
  • संजू सैमसनः 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के मारे. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • एलेक्स हेल्सः 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में भारत के खिलाफ खेलते हुए एलेक्स हेल्स ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली. हेल्स ने 4 चौके और 7 छक्के मारे थे. उनके साथ खेल रहे जॉस बटलर ने भी 49 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उस सेमीफाइनल में टीम इंडिया 10 विकेट से हार गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com