विज्ञापन

वो 6 ओवर, जिस पर कंट्रोल कर लिया तो मैच भी आपका... कपिल देव ने दिया जीत का 'गुरु मंत्र'

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है.

वो 6 ओवर, जिस पर कंट्रोल कर लिया तो मैच भी आपका... कपिल देव ने दिया जीत का 'गुरु मंत्र'
अहमदाबाद:

टी-2 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला थोड़ी ही देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है. इस मैच से बहुत उम्मीदें हैं. टीम इंडिया पर सबकी निगाहें हैं. इस बीच इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव ने जीत का फॉर्मूला बताया है. कपिल देव ने कहा कि अगर पावर प्ले में कंट्रोल कर लिया तो मैच भी आपका हो जाएगा.

कपिल देव ने कहा कि 'अगर पावर प्ले को कंट्रोल कर लेते हैं तो आप 50% मैच को पकड़ लेते हैं. एक टीम मैच खेल रही है और एक टीम मैच बना रही है. क्या आपने मैच को पकड़कर रखा है, वह ज्यादा इंपोर्टेंट है.' उन्होंने कहा कि आप चाहे बल्लेबाजी कर रहे हों या गेंदबाजी, पावर प्ले में कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि आखिरी के 5 ओवर बहुत इंपोर्टेंट हैं. आखिरी के 5 ओवरों में 5वें, 6वें और 7वें तक बल्लेबाजी आती भी है तो कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा, 'आपने सेमीफाइनल में भी आखिरी के 5 ओवरों में 70 रन बनाए हैं. मेन बैट्समैन 15 रन प्रति ओवर बनाता है तो कोई मुश्किल नहीं है. आखिर तक मेन बैट्समैन का रहना जरूरी है.'

वरुण और अभिषेक के फॉर्म पर क्या कहा?

टी-20 वर्ल्ड कप में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी नहीं रही है. वरुण चक्रवर्ती को लेकर कपिल देव ने कहा, 'आपको खुद पर भरोसा रखना होगा. आपका दिन अच्छा नहीं था लेकिन आपसे बेहतर गेंदबाज नहीं है. आज से दो मैच पहले तक आप बेहतरीन गेंदबाज थे. आपको अपने आप को  बेहतर समझना होगा.'

उन्होंने कहा कि वरुण की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिला सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद की पिच पर थोड़ी बहुत हेल्प भी मिली तो वरुण चक्रवर्ती सबसे खतरनाक गेंदबाज होंगे.

वहीं, अभिषेक शर्मा भी बल्लेबाजी में कोई खास दम नहीं दिखा पाए हैं. बार-बार ऑफ स्पिनर की गेंद पर आउट हो जा रहे हैं. उन्हें लेकर कपिल देव ने कहा, 'कभी-कभी थोड़ा समय लेने की जरूरत है. अगर बड़ा प्लेयर एक ओवर आराम से भी खेलता है तो वह कवर कर सकता है. इस प्लेयर में कोई कमी नहीं है. अगर एकाध गेंद आपको तकलीफ देती है तो उसे जाने दो. हमें भी जब कोई गेंदबाज तंग करता था तो हम साथी से कहते थे कि कुछ देर आप इसे खेलो.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com