T20 World Cup Final: अहमदाबाद में भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे फैन्स कभी नहीं भूलेंगे. दरअसल, भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया, भारत की जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी मैदान पर जश्न मना रहे थे तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर भागे चले और और कोच गौतम गंभीर को गले लगाकर उन्हें विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से खासकर वनडे टीम में ऐसी बातें आ रही था कि सीनियर खिलाड़ी और कोच गंभीर के बीच रिश्ते ठीक नहीं है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के विजेता बनने के बाद रोहित शर्मा ने गंभीर के लिए जो जेस्चर किया है वह इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जो भी बातें रिपोर्ट की गई है वह बेबुनियाद है. बता दें कि जब रोहित ने गंभीर को गले से लगाया तो कोच के चेहरे पर मुस्कान थी, कोच गंभीर को इस तरह से हंसते हुए देखना फैन्स के लिए रेयर मोमेंट था.
Rohit Sharma meeting coach Gautam Gambhir, hugging him and congratulating him on the victory.🥹🫂🇮🇳
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
The bond between Gambhir and Rohit🤝🏻 pic.twitter.com/MpsnlF1Eah
ये भी पढ़ें- T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजीट
2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था वर्ल्ड कप का खिताब
बता दें कि 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था. उस मैच में सूर्या ने बाउंड्री पर एक अनोखा कैच लपका था, जिसके कारण भारतीय टीम विश्व चैंपियन बनी थी.
अहमदाबाद में धोनी भी थे मौजूद
फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद में धोनी भी मौजूद थे. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में 8 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अहम हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं