Gautam Gambhir and Suryakumar yadav viral moment: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की. भारत की जीत में संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली तो वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, बता दें कि जैसे ही मैच में भारत को जीत मिली, वैसे ही गौतम गंभीर अपने सीट से बैठकर विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाने लगे, वहीं, भारत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद सबसे पहले गंभीर की ओऱ देखा, सूर्या के चेहरे पर जो भाव उभर रहे थे, वह यह बताने के लिए काफी था कि दोनों मिलकर क्या सपना देखा था. सूर्या के चेहरे पर गंभीर के लिए जो खुशी दिख रही थी वह यह बता रहा था कि कोच साहब को कप्तान से क्या उम्मीद थी, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.
The way Surya looked towards GG the moment we won 🥹💜
— adi. (@Hurricanrana_27) March 8, 2026
This duo fought against all the odds 🙇♂️ pic.twitter.com/T4iNOqMUsn
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत के साथ सूर्यकुमार की टीम पुरुष क्रिकेट में लगातार वर्ल्ड टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी. सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं। मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं. उन्हें पता है कि विकेट कैसे झटके जा सकते हैं, वह इस खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. '' बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटककर शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 159 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई.
सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है अभी थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से बहुत खुश हूं। यह लंबा सफर रहा है. यह 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ. जय शाह, रोहित भाई, उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया और मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया. वहां से यह लंबा सफर रहा और यहां आकर जीत हासिल करना सुखद है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं