विज्ञापन
5 years ago

T20 World Cup ENG vs BAN: इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से बांग्लादेश को हरा दिया है. इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने वेस्टंडीज को हराया था. इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने धमाकेदार 61 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. इसके अलावा मलान ने रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. जसन रॉय ने बटलर के साथ तूफानी बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े, बटलर 18 गेंद पर 18 रन बनाने के बाद आउट हुए. इसके बाद डेविड मलान के साथ मलिकर रॉय ने इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया. बांग्लादेश के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गए हैं.  स्कोरकार्ड

इससे पहले बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 124 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से टाइमल मिल्स ने 3 विकेट लिए और साथ ही मोईन अली के खाते में 2 विकेट आए हैं. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन मुशफिकुर रहीम ने (29) ने बनाए.  इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांधे रखा.

बता दें कि इंग्लैंड ने सुपर 12 राउंड में शानदार शुरूआत की थी और वेस्टइंडीज जैसे टीम को हराकर जीत का खाता खोला था. दूसरी ओर बांग्लादोश को श्रीलंका ने हराया था. अब आजके मैच में खासकर बांग्लादेश जीत के लिए मैदान पर होगी. बांग्लादेश की एक बार उन्हें सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकता है. टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी थी.

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद

VIDEO:IPL में दो नई टीमें, भारी रकम खर्च करने वाले संजीव गोयनका इसे कारोबारी फैसला बता रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bangladesh, England, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com