विज्ञापन

RCB vs DC LIVE Score, WPL 2026 Final: लीजेल ली का आया तूफान, बेंगलुरु की नजरें दूसरे विकेट पर, जानें पल-पल का अपडेट

RCB vs DC Live Score, WPL 2026 Final Today Match Live Score and Scorecard Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

RCB vs DC LIVE Score, WPL 2026 Final: लीजेल ली का आया तूफान, बेंगलुरु की नजरें दूसरे विकेट पर, जानें पल-पल का अपडेट
RCB vs DC Live Cricket Score, WPL 2026 Final Today Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match: बेंगलुरु कर रही पहले गेंदबाजी

RCB vs DC Live Score, WPL 2026 Final: वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. क्रीज पर लिजेल ली और शेफाली की सलामी जोड़ी मौजूद है और उनकी नजरें टीम को तेज शुरुआत दिलाने पर है. इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. क्लोजिंग सेरेमनी में मलाइक अरोड़ा और तलविंदर ने परफॉर्म दी हैं. बेंगलुरु पूरे सीजन अजेय रही थी. स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम की कोशिश अपना दूसरा खिताब हासिल करने पर होगी. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स है, जो अपना पहला खिताब हासिल करना चाहेगी. वडोदरा में पहले हुए 16 WPL मैचों में से टॉस जीतने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं. इस सीज़न में, RCB ने 2 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं, जबकि DC ने इस वेन्यू पर 5 में से 4 मैच जीते हैं. (LiveScorecard)

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com