विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2024

T20 World Cup: टी20 विश्व कप टीम में शामिल ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे आईपीएल प्लेऑफ, बोर्ड ने लिया फैसला

England T20 World Cup Team: ईसीबी ने इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम के सदस्यों को आईपीएल प्लेऑफ़ के लिए अनुपलब्ध बताया है. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 22 मई से शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया जाएगा.

T20 World Cup: टी20 विश्व कप टीम में शामिल ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे आईपीएल प्लेऑफ, बोर्ड ने लिया फैसला
T20 World Cup: टी20 विश्व कप टीम में शामिल ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे आईपीएल प्लेऑफ

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम के सदस्यों को आईपीएल प्लेऑफ़ के लिए अनुपलब्ध बताया है. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 22 मई से शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया जाएगा. ईसीबी के इस फ़ैसले के कारण जॉस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), फ़िल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) और मोईन अली (चेन्नई सुपर किंग्स) को वापस इंग्लैंड जाना होगा.

इंग्लैंड के पुरुष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने सोमवार को टी20 विश्व कप की टीम में चुने गए खिलाड़ियों से बात की और उन्हें उनके चयन के बारे में बताया. साथ ही आईपीएल में शामिल खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि वे नॉकआउट चरणों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. प्लेऑफ़ 21 मई से 26 मई तक चलेगा. इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के टी20 विश्व कप टीम में जॉनी बेयरस्टो,सैम करन, लियाम लिविंगस्टन (पंजाब किंग्स) विल जैक्स और रीस टॉप्ली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) का भी चयन हुआ है, जो फ़िलहाल आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं.

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ये सभी खिलाड़ी 18-19 मई तक इंग्लैंड लौट जाएंगे. अगर ऐसा होता है तो ये सभी खिलाड़ी प्लेऑफ़ में उपलब्ध नहीं रहेंगे. आईपीएल ग्रुप स्टेज का मुक़ाबला 19 मई तक चलेगा.  रॉब ने मंगलवार को इंग्लैंड की टीम की घोषणा के बाद कहा, "आप बिना किसी कारण के खिलाड़ियों को वापस नहीं बुला सकते. इसका एक कारण उन खिलाड़ियों की सुरक्षा भी है. उदाहरण के लिए चोट या इंग्लैंड टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धताओं के बिना हम फ़िल साल्ट से यह नहीं कह सकते थे कि आप वापस आ जाओ और अगले 15 दिनों तक आराम करोॉ. हालांकि पाकिस्तान के साथ खेली जानी वाली सीरीज़ से पहले हम अपने सभी खिलाड़ियों को वापस बुलाना चाहते हैं."

रॉब ने यह भी बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए दो शतक लगाने वाले बटलर ने आईपीएल ख़त्म होने से पहले घर लौटने का फ़ैसला पहले ही कर लिया था. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे शुरुआत में ही पूछा था और कहा था कि 'इंग्लैंड के कप्तान के रूप में आपको पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाली यह सीरीज़ खेलनी होगी. आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?' और बटलर ने इसके जवाब में कहा, 'मैं वापस आना चाहता हूं और उस सीरीज़ के दौरान विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: रिंकू सिंह को इस नियम के चलते 15 सदस्यीय टीम में नहीं मिली जगह? रिपोर्ट में हुआ यह बड़ा दावा

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: यजुवेंद्र चहल को टीम इंडिया में मिली जगह तो धनश्री वर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com